20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेंजमेकर महा अभियान में वरिष्ठजनों ने एक सुर में कहा, राजनीति का शुद्धिकरण होना तो बहुत जरूरी

उदयपुर. वक्ताओं ने कहा कि राजनेता जीतने के बाद लोगों से मिलना मुनासिफ नहीं समझते है।

2 min read
Google source verification
changemaker, campaign for clean politics udaipur

उदयपुर . राजस्थान पत्रिका के महा अभियान चेंजमेकर : बदलाव के नायक के तहत गुरुवार को पत्रिका कार्यालय में वरिष्ठजनों ने अपनी राय रखी। वक्ताओं ने कहा कि राजनेता जीतने के बाद लोगों से मिलना मुनासिफ नहीं समझते है। ऐसे में राजनीति का शुद्धिकरण आवश्यक हो जाता है। इसके लिए वरिष्ठजनों ने शत-प्रतिशत मतदान, जन जागरूकता, युवाओं, शिक्षित लोगों को राजनीति में लाने की बात कही।


सेवाभावी लोग आए
सेवाभावी लोगों का राजनीति में प्रवेश आज की महती आवश्यकता है। हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह श्रेष्ठ लोगों को अपना उम्मीदवार बनाए।
भंवर सेठ


जवाबदेही तय हो
हर राजनीतिक पार्टी और नेता की जवाबदेही तय होनी चाहिए। पिछली गलतियों को आधार बनाकर वर्तमान में गलती करने वालों को मौका नहीं
मिलना चाहिए।
डॉ. बीपी भटनागर


राजनीतिक शिक्षा पर जोर
सरकार को राजनीतिक शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। समाज और नेताओं को साथ मिलकर
राष्ट्र के विकास के लिए काम करना चाहिए।
डॉ. एमआर बारूपाल


परिवारवाद हो खत्म
राजनीति में परिवारवाद को खत्म करना चाहिए। देश में धर्म, जाति के नाम की राजनीति खत्म होनी चाहिए। नेताओं
को आमजन के लिए काम करना चाहिए।
दिलखुश लाल सेठ


समस्याओं का हो अंत
नेताओं को चाहिए कि वह आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करें। वह नागरिकों के बीच जाकर उनके लिए काम करें। जनता को भी चाहिए कि वह सवाल करें।
मोतीलाल माथुर


सीटों का आरक्षण हटे
सरकार को चाहिए कि सीटों का आरक्षण खत्म किया जाए ताकि सभी लोगों को चुनाव लडऩे का मौका मिल सके। साथ ही मतदान को अनिवार्य कर
देना चाहिए।
पुष्पा महता


उम्र सीमा तय हो चुनाव लडऩे के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय होनी चाहिए। चुनाव के समय की गई घोषणाओं पर नेताओं से जवाब मांगना चाहिए।

वरदान महता


युवाओं की भागीदारी बढ़े

राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढऩी चाहिए। आपराधिक छवि वाले लोगों को वोट नहीं करना चाहिए। जातिगत राजनीति पर रोक लगनी चाहिए।
सतीशचन्द्र भटनागर

जनसेवा की हो भावना

राजनीति में आने वाले लोगों में जनसेवा की भावना होनी चाहिए। स्वच्छ और मानव मूल्य आधारित राजनीति करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए।

मुरलीधर गट्टानी

राजनीति में धनबल को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। साथ ही युवाओं को आगे लाने के लिए छात्र राजनीति को बढ़ावा देना चाहिए।
भंवरसिंह राठौड़

शिक्षित लोग आए

राजनीति में शिक्षित, अनुशासित व ईमानदार लोग आने चाहिए। नेताओं से उनके कामों का हिसाब मांगा जाना चाहिए।

नवलसिंह पगारिया

राजनीतिक दखल बंद हो
राजनीति में ईमानदार लोगों को स्वतंत्र होकर काम करने का मौका मिलना चाहिए। सेवा भावना रखने वाले लोग आगे आए।
कृष्णचन्द्र श्रीमाली, चुनाव खर्च पर अंकुश

चुनाव में होने वाला खर्च सरकार को वहन करना चाहिए ताकि सीमा से अधिक खर्च नहीं हो। महिलाओं को भी राजनीति में समान अवसर मिलने चाहिए ।
डॉ. पूर्णिमा त्रिवेदी

लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने चाहिए ताकि चुनाव करवाने में होने वाला खर्च कम हो। समस्याओं का राजनीतिकरण बंद हो।
डॉ. देव कोठारी

नेताओं को किसी एक चुनावी क्षेत्र से ही चुनाव लडऩे का अधिकार मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री पद के लिए सीधे जनता से वोटिंग करवाई जानी चाहिए।
पारस पोखरना