
राजसमंद. किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के तत्वावधान में 16 अगस्त को भिक्षु निलयम में आयोजित होने वाले "सखी सावन मेला" की तैयारियों को लेकर विधायक कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न गतिविधियों, व्यवस्थाओं और दायित्वों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि मेला सावन की सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा। मेले में मेहंदी, पारंपरिक श्रृंगार, झूला सज्जा, लोकगीत-लोकनृत्य, मनोरंजक प्रतियोगिताएं, लकी ड्रॉ, घरेलू उत्पादों की स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सेल्फी ज़ोन सहित अनेक आकर्षण रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान करते हुए इसे सावन के उल्लास और महिला सशक्तिकरण का यादगार उत्सव बनाने की बात कही। बैठक में श्वेता व्यास, मनीषा माहेश्वरी, टीना सेन, मनीषा कच्छारा, पुष्पा पालीवाल, इंद्रा देवी वैष्णव, मोनिका जोशी, पूजा बंग, लीलावती लड्ढा, जया माली, निरूपमा धारीवाल, सोनिया रेगर, बसंती व्यास, सोनिला अग्रवाल, चंदा देवपुरा, दिव्या निष्कलंक, ललिता पालीवाल, सीता राजपूत, भाग्यवंती साहू और नीतू पालीवाल सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।