August Vrat Tyohar List : श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ अगस्त महीने की शुरुआत होगी। अगस्त में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही व्रत व त्योहारों की धूम रहेगी। जानें इस अगस्त माह में कौन-कौन से व्रत व त्योहार किस डेट को हैं।
August Vrat Tyohar List : श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ अगस्त महीने की शुरुआत होगी। ये माह श्रावण व भाद्रपद से मिलकर बना है और दोनों ही मास के कारण व्रत व त्योहारों से भरा पड़ा है। इसमें हरियाली अमावस्या से लेकर नाग पंचमी, रक्षा बंधन, कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे।
इसी महीने सावन माह श्रावणी पूर्णिमा के साथ खत्म होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। भादो माह 20 अगस्त को शुरू हो रहा है। इसके अलावा इसी महीने सावन के तीन सोमवार पड़ेंगे। 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार होगा। वहीं, रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा 26 अगस्त को जन्माष्टमी की खुशियां मनाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें -
इधर, यह महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से भी बहुत ही खास है। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के शुभ योग भी बनेंगे, जिसमें बुधादित्य राजयोग और समसप्तमक योग भी होगा। सूर्यदेव के स्वामित्व वाली राशि सिंह में स्वयं सूर्य, बुध और शुक्र का मिलन होगा, जिससे त्रिग्रही योग का बनेगा।इस प्रकार अगस्त माह में सभी 12 राशियों के ऊपर इन ग्रहों का प्रभाव दिखाई देगा।
4 अगस्त - श्रावण अमावस्या, हरियाली अमावस्या।
5 अगस्त - तीसरा सावन सोमवार।
7 अगस्त 2024 - हरियाली तीज।
9 अगस्त - नाग पंचमी।
10 अगस्त - कल्कि जयंती।
11 अगस्त - तुलसीदास जयंती।
12 अगस्त - चौथा सावन सोमवार।
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस।
16 अगस्त - श्रावण पुत्रदा एकादशी।
19 अगस्त - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, पांचवां सावन सोमवार।
20 अगस्त - भाद्रपद माह शुरू।
22 अगस्त - कजरी तीज।
26 अगस्त - जन्माष्टमी।
27 अगस्त - दही हांडी।
29 अगस्त - अजा एकादशी।
यह भी पढ़ें -