
Sawan 2024: राजस्थान के इस शहर में बना है पारे का प्राचीन शिवलिंग, पूरी हो जाती है हर इच्छा
Sawan 2024 : सावन का महीना चल रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है। राजस्थान में पारे का बना प्राचीन शिवलिंग है। कहा जाता है यहां पर शिवलिंग के दर्शन मात्र से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है। यह प्राचीन शिवलिंग राजस्थान के झालरापाटन में स्थित है। इसे आनंद धाम मन्दिर के नाम से पुकारते हैं। झालावाड़ से 7 किमी दूर झालरापाटन शहर के नवलखा किले में आनंद धाम मन्दिर में पारद शिवलिंग, पारे से बना हुआ है। पारे के इस शिवलिंग का कुल वजन 108 किलोग्राम है। पारे के साथ इसमें कई बेशकीमती धातु सोने-चांदी भी मिलाया गया है। सावन के महीने में तो यह पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है।
सावन के महीने में पारे के इस शिवलिंग की पूजन करने पर सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि किसी भी शिवलिंग की 100 बार अभिषेक करने पर जो फल प्राप्त होता है वह इस शिवलिंग का एक बार अभिषेक उतना फल प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें -
मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस पारे के शिविलिंग के दर्शनमात्र से मन की शांति और सुख मिलता है। सावन के महीने में तो इस शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त गण आते हैं।
सावन का आज दूसरा सोमवार है। आनंद धाम मंदिर में पारद शिवलिंग के दर्शन के लिए वैसे तो वर्षभर भक्तजनों का आना जाना लगा रहता है पर सावन मास के सोमवार और शिवरात्रि पर तो अपार भीड़ एकत्र होती है। शिवलिंग के अभिषेक, पूजा अर्चना करने के लिए लम्बी-लम्बी लाइन सुबह से ही लग जाती है। भक्तगण दूध, दही, घी, शहद, चीनी आदि सामग्री भगवान का अभिषेक करते है। मान्यता है कि भगवान खुश होकर सभी इच्छाएं पूरी कर देते हैं।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
29 Jul 2024, 9:37 AM IST
Published on:
29 Jul 2024, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.