IMD Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में लगातार तीसरे दिन आंधी का दौर जारी रहा। दिनभर मौसम धूप-छांव का बना रहा। शुक्रवार को भी कई जगह बारिश हुई जिसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट रही।
IMD Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में लगातार तीसरे दिन आंधी का दौर जारी रहा। दिनभर मौसम धूप-छांव का बना रहा। शुक्रवार को भी कई जगह बारिश हुई जिसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून से 14 जून तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार है। शेष भागों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। सबसे अधिक दिन का तापमान राज्य में करौली में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने 3 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है।
5 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार रविवार शाम 5 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने सिरोही, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, तेज़ सतही हवा (हवा की गति 20-30 KMPH)/वज्रपात के साथ हल्की से बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग की सलाह है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें |