उदयपुर

video : गर्भवती महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, अकेली देख मुंह दबाया चिल्लाने पर भाग न‍िकला

गींगला थाना क्षेत्र के सराडी गांव की घटना
less than 1 minute read
May 16, 2019
rape attempt
gang rape

शंकर पटेल/गींगला. उदयपुर जिले के गींगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम को एक युवक ने दिनदहाड़े अकेली महिला को देख सामान लेने के बहाने मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस जानकारी के अनुसार, सराडी निवासी महिला अपने पिता के वहां पति के साथ कंघी बनाने का काम करती है। वहीं करीब साढे छह बजे एक युवक उसके घर पर कंघी लेने गया जिसे अकेले देख कर उसने मुंह दबा दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा तभी पीडि़त महिला ने आरोपित को धक्का देकर जोर से हल्ला मचाया । इस पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इस हड़बड़ाहट में आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोडक़र भाग गया । घटना की सूचना मिलते ही गींगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियातन सूचना पर सलूंबर डिप्टी नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीडि़ता ने बताया कि युवक गांव का ही है जिसे काफी लोगों ने पहचान भी लिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपी को तलाश करने में जुटी। इधर, गींगला थाने से हेड कांस्टेबल जगालाल डांगी व रूप लाल मय जाप्ता ने पीडित महिला का गींगला सीएचसी लाकर देर रात को मेडिकल करवाया गया। बताया गया कि महिला की उम्र करीब 23 वर्ष है और गर्भवती बताई गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।

15 अगस्त की घटना कर दी ताजा

गींगला कस्बे में १५ अगस्त 2018 को दिनदहाडे एक 10 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया था। तब भी खूब बवाल मचा था हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये उस मामले के सभी आरोपियों को पकड कर हवालात में डाले गये लेकिन फिर से ऐसा दुस्साहस से एक बार चर्चा होने लगी।

Published on:
16 May 2019 12:41 pm