उदयपुर

नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने क‍िया आरोपी को गिरफ्तार, रि‍मांड पर भेजा

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Aug 18, 2018
नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने क‍िया आरोपी को गिरफ्तार, रि‍मांड पर भेजा

उदयपुर . नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे शनिवार तक रिमाण्ड पर भेज दिया है। अंबामाता थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि 5 अगस्त को पीडि़ता के पिता ने गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर नाबालिग की तलाश कर उसे बरामद कर लिया। पुलां कच्ची बस्ती निवासी आरोपी प्रेम उर्फ प्रेमलाल पुत्र लालूराम गमेती उसे बहला-फुसला कर ले गया और बलात्कार किया।
आरोपी के विरुद्ध बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 3 वर्ष पूर्व भी इसी लडक़ी के साथ बलात्कार का प्रयास किया था जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 6 माह पूर्व वह जमानत पर बाहर आया। उसने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।

गजेन्द्र छापरवाल हत्याकाण्ड: रैकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर . गजेन्द्र छापरवाल हत्याकांड में रैकी करने के आरोपी संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार संजय और आशीष ने गजेन्द्र की हत्या के लिए 15 दिन तक रैकी की और 21 जून को इन्होंने गजेन्द्र की सही लॉकेशन अन्य आरोपियों को बताई। पुलिस ने संजय को उसके निवास हरिदासजी की मगरी से पकड़ा। हत्या के बाद आरोपी उदयपुर से रतलाम भाग गया था और फरारी काटने के लिए छिपते फिर रहा था। संजय ने पूछताछ में बताया कि कृष्णा और आशीष ने उसे गजेन्द्र की हत्या के लिए रैकी करने की जिम्मेदारी दी थी। उनके पास पिस्टल भी थी।

करंट से गाय मरी
प्रतापनगर क्षेत्र की सी-स्कीम कॉलोनी में सर्विस सेंटर के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे में आ रहे करंट से शुक्रवार को एक गाय की जान चली गई। बारिश के बाद जैसे ही गाय इस खंभे के पास से गुजरी तो करंट के कारण वह उससे चिपक गई। राहगीरों ने लाठियों से उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह मर गई। क्षेत्र के रमेशचंद्र जाटव का कहना है कि खंभे में काफी समय से करंट प्रवाहित हो रहा था ।

ये भी पढ़ें

मासूम बाल‍िका से बलात्‍कार का आरोपी अब भी पुल‍िस की ग‍िरफ्त से दूर.. संदिग्धों से पूछताछ
Published on:
18 Aug 2018 02:41 pm
Also Read
View All