उदयपुर

video: उदयपुर के चेतक पर बस ने लिया स्कूल ऑटो को चपेट में, चालक का सिर फटा, बच्चों को लगी गंभीर चोटें

उदयपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 10:21 AM IST
school auto and bus accident at chetak udaipur

उदयपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने वाले कुछ बच्चों के लिए एक डरावनी सुबह बन कर आयी। सभी बच्चें हंसते खेलते घर से स्कूल के लिए रवाना हुए थे लेकिन किसे पता था कि ये हंसी सिर्फ चंद मिनटों की है। घर से निकले इन बच्चों की मुस्कुराहट कुछ ही समय में आंसुओं और चीखों में बदल गयी। सभी बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। रह रह कर उनकी आंखों के सामने वो पल घूम रहा है जब उनका ऑटो बस से टकरा गया। उदयपुर के चेतक पर शुक्रवार को सुबह एक बस ने स्कूल ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चालक सहित 7 बच्चें घायल हो गए।

घटना के अनुसार चेतक पहाड़ी स्थित बस स्टैंड पर सुबह लोक परिवहन की बस ने सामने से आते ऑटो को टक्कर दे दी, जिससे ऑटो 3 पलटी खाता हुआ उलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सेंट पॉल स्कूल के 7 बच्चें सवार थे। उनमें से एक बच्चे और ड्राइवर को गंभीर चोटें पहुंची है। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गयी। घायल बच्चों और ड्राइवर को तुरंत शहर के एमबी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि एक बच्चें को गंभीर चोटें आयी है और चालक का सिर फट गया है। फिलहाल दोनों का ही इलाज चल रहा है।

इधर, जैसे ही हादसे की जानकारी बच्चों के परिजनों को मिली वे बदहवास से अस्पताल पहुंचे और सभी वार्डों में अपने बच्चों को तलाशने लगे। बच्चों के साथ ही परिजन भी इस हादसे से सहमे हुए हैं।


हाथी पोल थाना पुलिस ने बस जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
24 Nov 2017, 10:21 AM IST
Published on: