चोरी बापूबाजार स्थित टी-ज्वैलर्स के शो-रूम पर हुई। मंगलवार रात 9 बजे भूपालपुरा निवासी मालिक प्रशांत पुत्र तख्तसिंह कोठारी शो-रूम बंद करके गए थे। सुबह जब पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोर अंदर से डेढ़ तोला सोने के टॉप्स, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 60 चांदी की अगूंठियां, पायल जोड़ी, शूट के मीनाकारी किए बटन, लोठा चुरा ले गए। अंदर ही रखी तिजोरी को भी उन्होंने तोडऩे का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर सूरजपोल थानाधिकारी हेरम्ब जोशी मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया।