उदयपुर

पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण भी अगले माह

अगले महीने में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 17, 2023
solar_eclipse.jpg

उदयपुर। अगले महीने में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने जा रहे हैं। इसमें एक का सूतक मान्य होगा और एक का नहीं। दरअसल, एक ग्रहण भारत में नजर आएगा और दूसरा ग्रहण नहीं दिखेगा। ऐसे में केवल एक ग्रहण के दौरान ही सूतक लगेगा। सूर्य ग्रहण जहां 14 अक्टूबर को लगेगा, वहीं चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा।

6 घंटे 9 मिनट की होगी सूर्य ग्रहण की अवधि
पितृपक्ष के अंतिम दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन अमावस्या की तिथि भी है। ये ग्रहण मुख्य रूप से अमरीका में नजर आएगा। भारतीय समयानुसार, सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8.34 बजे शुरू होकर रात 2.25 बजे खत्म होगा। क्योंकि ये भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। ये कंकणाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी अवधि 6 घंटे 9 मिनट रहेगी।

29 अक्टूबर को अंतिम चंद्र ग्रहण
अंतिम चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण से ठीक 15 दिन बाद लगेगा। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात 1.06 बजे शुरू होगा और सुबह 2.22 बजे खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है तो ऐसे में सूतक काल में पूजा-पाठ व अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है।

Published on:
17 Sept 2023 01:06 pm