30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Heavy Rain Alert: बीते 24 घंटों में मानसून ने कर दिया बेहाल, आज भी रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश

राजस्थान के कुछ जिलों पर मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा, सिरोही, डुंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर पाली और बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश दर्ज कई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Sep 2023, 3:13 PM IST

IMD Red Alert

19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

बांसवाड़ा। राजस्थान के कुछ जिलों पर मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा, सिरोही, डुंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर पाली और बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश दर्ज कई गई। इसके साथ ही बांसवाड़ा जिले में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बागीडोरा, बांसवाड़ा में 365mm और पश्चिमी राजस्थान के कोलायत, बीकानेर में 100mm दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, डुंगरपुर और प्रतापढ़ में अत्यधित भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर और जालौर में अतिभारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट और बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, राजसमंद और बाड़मेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- IMD extremely heavy rain warning: आज इन जिलों में होगी अत्यधिक भारी बारिश, RED ALERT जारी

वहीं बांसवाड़ा जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को व्यापक प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार शाम से आरंभ मूसलाधार बारिश का दौर शनिवार रात तक बना रहा। बारिश से नदी-नाले उफन गए। इससे जहां एक ओर शहर की विभिन्न कॉलोनियों व निचले हिस्सों में पानी भर गया, वहीं गांवों का भी आपसी संपर्क कट गया। इससे आवाजाही भी बाधित हुई। लसाड़ा पुल पर पानी आने से उदयपुर मार्ग भी रात में बंद हो गया। माही बांध के 16 गेट खुलने के साथ ही श्वेत जलधार को देखने की जिलेवासियों की आस भी पूरी हो गई।

यह भी पढ़ें- बाबा की बीज आज, 108 ज्योत से हुई महाआरती, मेला परवान पर

बांसवाड़ा में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर मध्य रात्रि बाद तक चलता रहा। रातभर कभी हल्की कभी तेज बारिश होती रही। शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर रात तक बना रहा। इससे वातावरण ठंडा हो गया है। कागदी पिकअप वियर के सभी 5 गेट खोल दिए गए। नाथेलाव, डायलाब तालाब लबालब हो गए हैं। इधर, बांसवाड़ा-माहीडेम मार्ग पर खेरडाबरा के समीप पुलिया पर करीब तीन फीट पानी बहा। वहीं लक्ष्मणगढ़ की झरी के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इससे माही बांध पर पहुंचे लोग करीब ढाई घंटे तक फंस गए। बाद में पुलिस व ग्रामीणों की मदद से वाहन चालकों की सुरक्षित वापसी हो सकी। बड़लिया के समीप नाले पर पानी आने से मार्ग बाधित हो गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़