जोधपुर। विदाई से पहले मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर ने कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, डुंगरपुर और प्रतापढ़ में अत्यधित भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर और जालौर में अतिभारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट और बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, राजसमंद और बाड़मेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: डॉप्लर राडार से मानसून को लेकर मिली ऐसी चेतावनी, यहां होगी झमाझम बारिश