30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara : जेटीए संघ का अल्टीमेटम, आज मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 मई से सामूहिक इस्तीफा

Banswara : बांसवाड़ा के घाटोल में कार्य व्यवस्था को लेकर असंतोष के बीच कनिष्ठ तकनीकी सहायकों (जेटीए) ने 1 मई से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Banswara JTA union issues ultimatum If demands are not met today mass resignations will begin 1 May

फोटो - AI

Banswara : बांसवाड़ा के घाटोल में कार्य व्यवस्था को लेकर असंतोष के बीच कनिष्ठ तकनीकी सहायकों (जेटीए) ने 1 मई से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। संघ ने गुरुवार तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर यह कदम उठाने की चेतावनी दी है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल बंजारा ने बताया कि जयपुर से मिले प्रांतव्यापी आह्वान के तहत केबिनेट मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग को पत्र भेजकर अल्टीमेटम दिया गया है। जेटीए 16 अप्रेल से सामूहिक अवकाश पर रहकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

योजनाओं पर पड़ रहा असर

गौरतलब है कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास की योजनाओं में जेटीए की अहम भूमिका है। सामूहिक इस्तीफे की स्थिति में फील्ड स्तर पर माप-जोख, एमबी भरना, जियो टैगिंग और सीसी जारी जैसे तकनीकी कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

यह है विवाद का कारण

विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त जोगाराम ने 3 अप्रेल, 2026 को पुराने और नए कनिष्ठ अभियंताओं के बीच क्लस्टर व्यवस्था लागू कर कार्य विभाजन का आदेश जारी किया था। इसकी पालना शुरू ही हुई थी कि करीब दस दिन बाद आदेश स्थगित कर दिया गया। इससे कार्य व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

संघ लंबे समय से जेटीए को जेईएन के समकक्ष वेतनमान, पदनाम परिवर्तन और पदोन्नति के अवसर देने की मांग करता रहा है। कार्य विभाजन में भेदभाव के आरोपों के बाद असंतोष बढ़ा और आंदोलन तेज हो गया। जेटीए अब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील कर रहे हैं।

शिक्षक संगठनों ने रखीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

वहीं दूसरी एक और बागीदौरा में समग्र शिक्षा के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल का बुधवार को रेसला संगठन और शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रेसला संरक्षक राकेश पटेल और जिला अध्यक्ष वालजी अड़ के नेतृत्व में वार्ता हुई, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे, जिन पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला संरक्षक राकेश पटेल, सभाध्यक्ष संजय आचार्य, जिला अध्यक्ष राहुल पारगी, जिला मंत्री कैलाश मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद निनामा और सभाध्यक्ष सुरेंद्र निनामा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग