पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा सहित कई लोग शामिल हुए। प्रशासन के आदेशानुसार बीज के दिन किसी भी जातरु के घोड़ा और बड़ी ध्वजा ले जाने पर पूर्णतया रोक रही।