उदयपुर

छात्रसंघ चुनाव : चुनावी रण की तैयारी में महारथी,दोनों बडे़ छात्र दलों की तैयारी पूरी…बस अब तिथि का इन्तजार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Student Election in udaipur
छात्रसंघ चुनाव : चुनावी रण की तैयारी में महारथी,दोनों बडे़ छात्र दलों की तैयारी पूरी...बस अब तिथि का इन्तजार

भुवनेश पंड्रया/उदयपुर. छात्र संघ चुनावों को लेकर दावेदार छात्र नेताओं व अन्य कार्यकर्ताओं को चुनावी तिथि के घोषित होने का इन्तजार है। दोनों बडे़ छात्र दलों की रणनीति बन चुकी है, चुनावी बिसात भी बिछा दी गई है, अन्दरूनी जिन्हें टिकट देने हैं, उनके नाम तय हो चुके हैं, लेकिन सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, हालांकि तय करने वाले पदाधिकारी इसे स्वीकार नहीं कर रहे कि कौन आगे और कौन पीछे हैं। उदयपुर में मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय, मीरा कन्या महाविद्यालय और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में दोनों छात्र दल अपने अपने छात्र प्रत्याशियों की घोषणा करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन (एनएसयूआई) की ओर से टिकट लेने के लिए इनकी दावेदारी: जिलाध्यक्ष कुशलेश चौधरी ने बताया कि दावेदारी सामने आ चुकी है, जल्द ही इस पर निर्णय करेंगे, बस चुनाव की तारीख सामने आ जाए।

मोहनलाल सुखाडि़या विवि
- अध्यक्ष पद महेश रोत
- उपाध्यक्ष- संदीप धाकड़, राजमल मेघवाल, सुनील गुर्जर
- महासचिव- शिवम कारड़ा, पुष्कर प्रजापत
- सचिव- सुनील पहाडि़या, पराग शर्मा

मीरा कन्या महाविद्यालय

अध्यक्ष: सुशीला मेघवाल

उपाध्यक्ष समीक्षा जोशी,

एमपीयूएटी

अध्यक्ष-कुलदीप चौधरी, बुधराम जाट, पियुष डुडी, सतीष चौधरी

महासचिव-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इस टिकट के दावेदारों में: विभाग संगठन मंत्री हरीशकुमार ने बताया कि सुखाडि़या विवि और मीरा कन्या महाविद्यालय के नाम सामने आ गए हैं, जबकि एमपीयूएटी में फिलहाल दावेदारों को लेकर बातचीत चल रही है।

एमएलएसयू
अध्यक्ष- हिमांशु बागड़ी, सुखदेव डांगी, निखिलराज सिंह
उपाध्यक्ष/सचिव/महासचिव- महिपालसिंह, पद्मसिंह, अरविन्दसिंह, शिल्पा टांक

मीरा गल्र्स
अध्यक्ष- पायल कलासुआ
उपाध्यक्ष-, अंजू राव
सचिव- सुरभि चतुर्वेदी
महासचिव- प्रियंका मीणा

अब स्वच्छ केंपस रैंक की होड़

उदयपुर. शहर स्वच्छता से लेकर ग्रामीण स्वच्छता की दौड़ के बीच अब केन्द्र सरकार नई तैयारी में जुटी है। सरकार ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों से स्वच्छ केंपस के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए प्रत्येक विवि या कॉलेज 9 से 23 अगस्त तक इसमें आवेदन कर सकेगा। ----इसकी देनी होगी जानकारी - शौचालय की पर्याप्तता और मेंटेनेंस- कूड़ा कचरा निस्तारण सिस्टम - छात्रावासों में स्वच्छता और साधन सामग्री की व्यवस्था - पानी की स्वच्छता, ाभराई व वितरण- केंपस में हरियाली व रैन वाटर हार्वेस्टिंग - सोलर सिस्टम है या नहीं, यदि हां तो इस्तेमाल कैसा ?- समीपस्थ गांवों में स्वच्छता के लिए कितना व कैसे प्रेरित किया

Published on:
19 Aug 2018 08:42 pm