
जयपुर। कॉमर्स कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष हुश्यार सिंह मीना के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रिंसिपल के नाम का ज्ञापन चीफ वार्डन एमएल शर्मा को दिया। छात्रों ने कॉलेज में शिक्षकों के पद पूरे भरने, एनएसएस और एनसीसी की यूनिट पुन: शुरू करने, खेल का सामान उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जिम व वाई—फाई की सुविधा शुरू कराने सहित 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा। चीफ वार्डन ने बताया कि एनएसएस और एनसीसी की एक युनिट शुरू कर दी है और भी जल्द ही कर दी जाएंगे। अन्य मांगों पर भी कॉलेज प्रशासन छात्रहित में विचार करेगा।