उदयपुर

पूर्व पार्षद के मकान में चोरी, नकदी व सामान ले गए, कार का सायरन बजने से हुई जाग

शुक्रवार रात चोर धावा बोलते हुए नकदी व कुछ सामान चुरा ले गए
less than 1 minute read
May 12, 2019
theft from us couple car
theft from us couple car

उदयपुर . साइफन-बेदला मार्ग स्थित अमृतनगर में पूर्व पार्षद के मकान पर शुक्रवार रात चोर धावा बोलते हुए नकदी व कुछ सामान चुरा ले गए। कार ले जाने के प्रयास के दौरान सायरन बज जाने के कारण जाग होने पर चोर भाग निकले।

अमृतनगर निवासी गिरीश पुत्र प्यारेलाल श्रीमाली के मकान पर रात को चोर खिडक़ी की ग्रिल व दरवाजे की कुंडी तोडक़र अंदर घुस गए। वह श्रीमाली की पेंट में रखे करीब ४७ हजार रुपए नकद, चश्मा व कुछ सामान चुरा ले गए। चोरों ने हॉल में रखी अलमारी से भी सारा सामान बिखेर दिया। पूरे मकान में श्रीमाली के अलावा प्रथम माले पर बने कमरों में उनके बेटा-बहू, बेटी व दो भाणेज अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। करीब तीन बजे अचानक उनकी कार से साइरन की आवाज आने पर बेटे अंकित की नींद खुली। वह नीचे उतरकर दरवाजा खोलने गया तो वह बाहर से बंद मिला। उसने पिता को कॉल किया तो उन्होंने अपने कमरे से बाहर से दरवाजा की कुंडी खोली। हॉल में जाने पर अलमारी में सामान बिखरा मिला। नीचे जाने पर कमरे में खिडक़ी की ग्रिल टूटी मिली। बाहर जाने पर पता चला कि चोर कार भी ले जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही साइरन बजने से भाग निकले। श्रीमाली की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया।

Published on:
12 May 2019 04:11 pm