उदयपुर

पंचों का तुगलकी फरमान, 44 परिवारों पर मंदिर जाने से लगाई रोक; ठोका 11-11 लाख का जुर्माना

Udaipur News: खाप पंचायत में जबरन दबाव बनाकर मनमर्जी से समाज से बाहर कर जुर्माना दंड ले लिया।

less than 1 minute read
Mar 05, 2025
Demo image

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में टीलाखेड़ा भोईयों की पचोली में मंदिर संबंधी विवाद को लेकर समाज के पंचों ने पाबंदियां लगा दी। परिवार को समाज से बाहर करने के साथ ही 11 लाख रुपए का दंड लगाने का फरमान जारी कर दिया। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने 12 जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि टीलाखेड़ा भोईयों की पचोली निवासी भंवरलाल भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव में समाज के ही लोग चारभुजाजी मंदिर को लेकर विवाद कर रहे हैं। गत 10 जुलाई 2024 को टीलाखेड़ा चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विवाद होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में मौका पर्चा बनाया गया।

इसके बाद गत 20 फरवरी को समाज के पंचों ने पंचायत बैठाकर पाबंदिया लगा दी। समाज से बहिष्कृत कर दिया। पंचायती चौक में बतौर दंड 11 हजार रुपए लिए गए। यह राशि भींडर निवासी गोवर्धन भोई और बड़ीसादड़ी निवासी पुष्कर को जमा करवाई। इसकी लिखा-पढ़ी भी की गई, जो गोवर्धन और पुष्कर के पास ही है।

खाप पंचायत में जबरन दबाव बनाकर मनमर्जी से समाज से बाहर कर जुर्माना दंड ले लिया। बताया कि लोग समाज के ठेकेदार बन जातिगत भेदभाव कर रहे हैं। फरमान जारी किया कि 44 परिवारों से दंड स्वरूप 11-11 लाख रुपए वसूले जाएंगे। पीड़ितों को मंदिर जाने से रोक रहे हैं।

Published on:
05 Mar 2025 11:24 am
Also Read
View All

अगली खबर