उदयपुर

Udaipur: बुझ गए चिराग- परीक्षा देकर लौट रहे 2 इंजीनियरिंग छात्रों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

उदयपुर में देबारी पावर हाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
udaipur accident
मृतक भव्य पालीवाल और तिलकराज सिंह की फाइल फोटो (Patrika)

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी पावर हाउस के पास हादसे में इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रहे थे। देबारी पावर हाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में नाथद्वारा निवासी भव्य (19) पुत्र पुनीत पालीवाल और तिलकराज सिंह (20) पुत्र हरनाथ सिंह चौहान बाइक पर कॉलेज से निकले थे और पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी।

हादसे के दौरान हाइवे पर लगी वाहनों की कतारें। फोटो- पत्रिका

दोनों छात्र टायर के नीचे फंस गए, लेकिन ट्रक नहीं रोका

दोनों छात्र टायर के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और काफी आगे तक घसीटता चला गया। बाद में चालक ने ट्रक रोका और मौके से भाग छूटा। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और दोनों के शव मोर्चरी पहुंचाए और परिजनों को सूचना दी।

Updated on:
01 Jun 2025 02:16 pm
Published on:
01 Jun 2025 02:04 pm