उदयपुर

संभलो और जागो…कानून की पालना से ही जीत सकते है कोरोना से

संभलो और जागो...कानून की पालना से ही जीत सकते है कोरोना से
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 6:50 AM IST
 Record of broken corona infection again in Rajasthan, 793 new corona patients found in the morning
Record of broken corona infection again in Rajasthan, 793 new corona patients found in the morning

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
कोरोना लगातार लोगों को संक्रमित करने के साथ ही कई जान लील रहा है। जिले में अब सौ पार कोरोना संक्रमितों की संख्या आ रही है, वहीं औसतन दो-तीन मौत प्रतिदिन हो रही है। कोरोना की ऐसी भयावह स्थिति में हमें डरने के बजाय जागरुक होकर कानून की पालना करनी होगी, तभी हम सब मिलकर कोरोना से जीत पाएंगे।जिला प्रशासन इस तरह की अपील कर लोगों को बार-बार सजग करते हुए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की अपील कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग लगातार बेपरवाह होकर भीड़ में जा रहे है। रविवार को छुट्टी वाले दिन फतहसागर की पाल व ओवरफ्लो वाले स्थान पर बिना मास्क लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। जिले में धारा-144 निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद सरेआम नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गई। कोरोना के हालत व स्थिति को देखकर जिला प्रशासन व चिकित्सक विभाग की टीमें मरीजों के उपचार के लिए नई-नई व्यवस्था में जुटी है वहीं दूसरी ओर लोगों को बेवजह बाहर निकलना व घूमना सब कोशिशों को नाकाम कर रहा है। उदयपुर के कोरोनो की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले दो दिन में 245 पॉजिटिव आए, वहीं तीन दिन में 17 जाने चली गई।
-----
अपील पर अपील, अब समझो
जिला प्रशासन की अपील- सभ्य समाज में हम सबको मिलकर कोरोना को समझना चाहिए। मौसम व झीलों की सुन्दरता अपनी जगह है लेकिन कोरोना रूपी भयावह राक्षस सामने खड़ा है, जिसे हमें भूलना नहीं चाहिए। लोगों को खुद को बाहर निकलने, घूमने फिरने पर नियंत्रित करना होगा। सरकार व शासन जनता की भलाई के लिए है। जनता खुद अपना भला बुरा समझती है आज आवश्यकता है संयम रखने की। जागरूक होकर कानून का पालना करने की, तभी सभी मिलकर कोरोना से जीत पाएंगे।
------------
राज्य सरकार ने धारा144 निषेधाज्ञा लगा रखी है। लॉकडाउन की जगह अब लोगों को खुद ही समझना व सुधरना होगा। ऐसे समय में लोगों की समझ ही काम आएगी। बेवजह इधर-उधर नहीं घूमें, भीड़ में जाने से बचें। कानून की पालना करे तथा प्रशासन का सहयोग करे।
चेतनराम देवड़ा, जिला कलक्टर
--
लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है। जिले में लगातार पॉजिटिव केस आ रहे है। ऐसी स्थिति में लोगों को ही समझना होगा। लॉकडाउन में तो संक्रमित लोग अंदर ही रह जाएंगें। धारा-144 लगी हुई। कही पर भी पांच से ज्यादा लोग एकत्रित न हो। जागरुकता के साथ नियम कानून की पालना करे।
दिनेश खराड़ी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

Published on: