31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम के 500 से ज्यादा कर्मियों की बढ़ेगी पगार, 2 अक्टूबर को होगी घोषणा

जिले में कोरोना काल में नगर निगम अपने करीब पांच सौ से ज्यादा ठेका कर्मियों को दीपावली से पहले तोहफा देने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 21 Sep 2020, 9:39 PM IST

नगर निगम के 500 से ज्यादा कर्मियों की बढ़ेगी पगार, 2 अक्टूबर को होगी घोषणा

नगर निगम के 500 से ज्यादा कर्मियों की बढ़ेगी पगार, 2 अक्टूबर को होगी घोषणा

कानपुर. जिले में कोरोना काल में नगर निगम अपने करीब पांच सौ से ज्यादा ठेका कर्मियों को दीपावली से पहले तोहफा देने जा रहा है। दो अक्तूबर को उनकी पगार बढ़ाने का एलान किया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है।

नगर निगम में 112 माली, केयरटेकर विभाग में 54 चतुर्थ श्रेणी कर्मी, वर्कशॉप में 39 ड्राइवर, रबिश विभाग में 20 ड्राइवर, 30 ड्राइवर हेल्पर, रबिश विभाग में ही 50 अन्य कर्मी, स्वास्थ्य विभाग में 7 कर्मचारी, विभिन्न विभागों में कार्यरत 53 कंप्यूटर ऑपरेटर आदि का वर्षों से वेतन नहीं बढ़ा है। इनमें से कई को न्यूनतम वेतन से भी कम पैसा मिल रहा है। पार्षद राघवेंद्र मिश्रा के प्रस्ताव पर बीती 18 तारीख को नगर निगम कार्यकारिणी ने ऐसे सभी कर्मियों की पगार नियमानुसार बढ़ाने का फैसला लिया है।

एजेंडे में सिर्फ कंप्यूटर ऑपरेटर की पगार बढ़ाने का मामला आया था, जिस पर अन्य सदस्यों ने नगर निगम के विभिन्न विभागों में तैनात कार्यरत सभी ठेका कर्मियों का वेतन बढ़ाने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि वेतन बढ़ाने का फैसला हो गया है। दो अक्तूबर को इसकी घोषणा होगी।