उदयपुर

भाजपा बोली प्रदेश सरकार की रुसवाई, कांग्रेस राज में कमियां ढूंढ रहे भाजपाई

समीक्षा बैठक में जुटे संभाग के भाजपाई, अभियान व संगठन चुनाव पर हुआ मंथन
less than 1 minute read
भाजपा बोली प्रदेश सरकार की  रुसवाई, कांग्रेस राज में कमियां ढूंढ रहे भाजपाई
भाजपा बोली प्रदेश सरकार की रुसवाई, कांग्रेस राज में कमियां ढूंढ रहे भाजपाई

उदयपुर. संगठन कार्यों की समीक्षा को लेकर पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे जिला पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान एक जुटता के साथ पार्टी की रणनीति पर मंथन किया। सदस्यता अभियान, संगठन का सेवा सप्ताह व संगठन चुनाव विषयक मुद्दों पर नई रणनीति बनी। निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, मदन दिलावर, संभाग समीक्षा बैठक प्रभारी दामोदर अग्रवाल, सदस्य्ता अभियान सम्भाग प्रभारी दिनेश भट्ट ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद व उदयपुर जिलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित किया। मंच के माध्यम से भाजपा ने वर्तमान सरकार के शासन में अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों, बदहाल स्थिति, किसानों के फसल खराबे, पशुओं में महामारी, मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के प्रति सरकारी उपेक्षा को लेकर चिंता जताई। निर्वाचन अधिकारी गहलोत ने उपस्थित पदाधिकारियो से भी राहत कार्यो में सहयोग के लिए साुधवाद दिया। प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, भवानी जोशी, राजसमंद जिला संगठन प्रभारी अनिता भदेल, पूर्व विधायक गौतम दक डूंगरपुर जिला संगठन प्रभारी प्रमोद सामर, ताराचंद जैन, अशोक नवलखा, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, शहर जिलाध्यक्ष कुंती लाल जैन, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, चित्तौडग़ढ़ जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा एवं अन्य ने इस मौके पर विचार व्यक्त किए।

कार्यशाला का समापन
इधर, भाजपा उदयपुर देहात के चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। इससे पहले जिला अध्यक्ष भंवरसिंह व मुख्य वक्ता के तौर पर प्रमोद सामर ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, जिला महामंत्री महेन्द्र औदिच्य, प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कुंवर, जिला उपाध्यक्ष दलीचंद डांगी एवं अन्य मौजूद थे।

Published on:
20 Sept 2019 06:00 am