5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक डकैती में कहीं न कहीं शामिल था स्थानीय आरोपी, तलाशी में जुटी पुलिस!

बैंक डकैती में कहीं न कहीं शामिल था स्थानीय आरोपी, तलाशी में जुटी पुलिस!
less than 1 minute read
Google source verification
बैंक डकैती में कहीं न कहीं शामिल था स्थानीय आरोपी, तलाशी में जुटी पुलिस!

बैंक डकैती में कहीं न कहीं शामिल था स्थानीय आरोपी, तलाशी में जुटी पुलिस!

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पीएनबी बैंक से 19.72 लाख रुपए डकैती के आरोपियों को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक की पड़ताल का खुलासा नहीं किया लेकिन बाहरी गैंग के साथ किसी स्थानीय आरोपी की लिप्तता से भी इनकार नहीं किया है। बैंक में वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपियों के हुलिये एवं उनकी गाड़ी का पता लगाने के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन गाड़ी की अंतिम लोकेशन उमरड़ा में बाद गायब हो गई। पुलिस ने उमरड़ा व उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को खंगाला जिसमें उन्हें काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस का कहना है कि निश्चित रूप से वारदात बाहरी राज्य के आरोपियों ने की लेकिन उनके साथ कोई न कोई स्थानीय आरोपी भी शामिल रहा। उसी आरोपी ने साथियों को बैंक को दिखाकर वारदात को अंजाम दी। पुलिस का कहना था कि डकैती के दौरान महज एक युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़ा लपेटा था। संभवत: यही आरोपी स्थानीय हो सकता है। पुलिस साक्ष्य के आधार पर तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के लिए बुधवार को भी फैक्ट्रियों, बंद गोदामों से लेकर खेत-खलिहानों तक टटोले लेकिन सुराग नहीं लगा।