
प्रमोद सोनी/उदयपुर . अजमेर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, पिट लाइन, वॉशिंग लाइन, आरपीएफ बैरक, मैकेनाइज्ड लांड्री आदि स्थानों के साथ सिटी स्टेशन की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान प्रबंधक राजेश कुमार कश्यप ने वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डी बालाजी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरफूल चौधरी, मंडल इंजीनियर मयंक गुप्ता, सहायक इंजीनियर ए. के. शीशबल सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।