22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

उदयपुर
19  को होगा रावण दहन…गांधी ग्राउंड पहुचे रावण परिवार के पुतले
Play video

19 को होगा रावण दहन…गांधी ग्राउंड पहुचे रावण परिवार के पुतले

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर. शक्तिनगर स्थित कम्युनिटी हाल में बन रहे रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतले मंगलवार को ग़ांधी ग्राउंड पहुंचे। जहां सनातन सेवा समिति की ओर से 19 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन किया जाएगा। मंगलवार को शक्तिनगर से विभिन्न खंडडो को ऊट गाडिय़ों व नगर निगम के वाहन में ग्राउंड पर पहुचाये गए।सनातन धर्म सेवा समिति बिलोचिस्तान पंचायत सचिव हेमंत गखरेजा ने बताया की तीनों पुतलों को गुरूवार सुबह से ग्राउंड में क्रेन की सहायता से खडे किये जाएगें। उन्होने बताया की पुतलों की सुरक्षा के लिए इस बार समिति के 15 कार्यकर्ताओं की टीम भी पुलिस के साथ रात में तैनात रहेगें। सहयोजक गुरूमूख कस्तूरी ने बताया की शुक्रवार शाम को दहन होगा। पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तुरी ने बताया की रावण 70 फीट का व कुम्भकर्ण, मेघनाद 65 -६५ फीट के है व लंका१०० फीट लम्बी बनाई जाएगी।

 

READ MORE : इस रास्ते लगातार हो रही डोडा चूरा तस्करी…अब टैक्सी परमिट कारें काम में लेने लगे तस्कर