उदयपुर

Udaipur Crime : मूकबधिर युवती के पेट में दर्द हुआ तो ले गए अस्पताल, डाक्टर की बात सुनकर परिजनों के उड़ गए होश

Udaipur Crime : उदयपुर शहर के एक थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले खुलासा हुआ कि उसे सात माह का गर्भ है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2025, 2:59 PM IST
सट्टे के लेन-देन को लेकर बार में भिड़े रायपुर-भिलाई के गुंडे-बदमाश, नेताओं के आए कॉल...(photo-patrika)
सट्टे के लेन-देन को लेकर बार में भिड़े रायपुर-भिलाई के गुंडे-बदमाश, नेताओं के आए कॉल...(photo-patrika)

Udaipur Crime : उदयपुर शहर के एक थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले खुलासा हुआ, जब युवती का पेट दर्द हुआ। जांच कराई तो सात माह का गर्भ होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। युवती मूकबधिर बताई है।

पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी छीपा मोहल्ला दक्षिणी आयड़ हाल सी पार्थ कॉलोनी भूपालपुरा निवासी और तेलीवाड़ा धानमंडी हाल बोहरा गणेशजी मंदिर के पीछे निवासी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दी थी।

दोनों बदमाशों के कृत्य से युवती हुई गर्भवती

रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने 8 माह तक युवती को बहला फुसलाकर बलात्कार किया। इसके बाद युवक अपने दोस्त को भी युवती के पास ले गया। उसने भी युवती से बलात्कार किया। दोनों बदमाशों के कृत्य से युवती गर्भवती हो गई।

युवती को पेट दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल ले गए

रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ दिनों पहले युवती को पेट दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि युवती सात माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए और युवती को तत्काल थाने ले गए और केस दर्ज कराया।

Updated on:
19 Sep 2025, 2:59 PM IST
Published on: