
उदयपुर. सेमारी. थाना क्षेत्र के जुनपुरिया गांव के रेटा तलाई में इमली के पेड़ पर 17 वर्षीय किशोरी का शव लटका मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। जिससे अंत्येष्टि नहीं हो पाई।
पुलिस के अनुसार लिम्बडी पाल निवासी तारा (17) पुत्री वखतराम मीणा शनिवार शाम पांच बजे घर से दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकली, जो रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने सोचा कि शायद वह अपने बड़े घर गई होगी। रविवार सुबह वह इमली के पेड़ पर चुन्नी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर सेमारी थाने के एएसआई चंदूलाल, जीवतराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर सेमारी सीएचसी लाए,जहां मृत किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां गांव के युवक के साथ बातचीत होने की बात पता चलने व पेड़ पर लटके शव की स्थिति को देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगा युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात पर अड़ गए व शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। मौेके पर कल्याणपुर थानाधिकारी गणपत सिंह ने मय जाप्ता व सेमारी थाने के एएसआई चन्दूलाल ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। शाम को पुलिस व परिजन वापस सेमारी थाने पहुंचे।
...................................
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट
खेमली. डबोक थाना क्षेत्र के चंदेसरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गंगाबाई पत्नी प्रकाश लालावत निवासी चंदेसरा ने रिपोर्ट दी कि भवानी शंकर पुत्र ईश्वरलाल निवासी लालावास उसके खेत पर 8 से 10 व्यक्तियों के साथ तलवार व लाठियां लेकर आ धमका और प्राथीZ की जमीन पर जबरन कब्जा करने लगा। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया वह अपने बल प्रयोग से जमीन पर कब्जा खाली करने के लिए धमकियां देकर मारपीट की। जिससे गंगाबाई, आशा, इंदिरा, को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।