उदयपुर

फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर ने 6 महीने में 20 युवतियों को बनाया शिकार, उदयपुर का आरोपी युवक अरेस्ट

Udaipur Youth Fraud Case: ऑनलाइन डेटिंग एप्लीकेशन, मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश करने वाले युवक-युवतियों को सतर्क करने वाली एक घटना अहमदाबाद में सामने आई है। शहर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक मामले में फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआइ) को पकड़ा है, जिसकी पहचान हिमांशु उर्फ रॉकी पंचाल (27) के रूप में हुई है।

2 min read
ठगी का आरोपी हिमांशु उर्फ रॉकी पंचाल, पत्रिका फोटो

Udaipur Youth Fraud Case: ऑनलाइन डेटिंग एप्लीकेशन, मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश करने वाले युवक-युवतियों को सतर्क करने वाली एक घटना अहमदाबाद में सामने आई है। शहर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक मामले में फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआइ) को पकड़ा है, जिसकी पहचान हिमांशु उर्फ रॉकी पंचाल (27) के रूप में हुई है। आरोपी उदयपुर का रहने वाला है, और अभी अहमदाबाद के साबरमती इलाके में रहता है। वह खुद को पीएसआइ रॉकी पंचाल बताता था।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में अरावली की वादियों में दिखेगा अफ्रीका का सबसे ऊंचा वन्यजीव; सज्जनगढ़ पार्क में नया आकर्षण

डेटिंग एप, मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए फंसाया

आरोपी ने डेटिंग एप, मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर गुजरात पुलिस की पीएसआइ की यूनिफॉर्म में खुद की एआइ जनरेटेड प्रोफाइल बनाकर अपलोड की। प्रोफाइल देख संपर्क करने वाली युवतियों को प्रेमजाल और लुभावनी बातों में फंसाकर उनसे लाखों रुपए ठग लिए। इस तरह से उसने 20 युवतियों को शिकार बनाया।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राज्यान के मुताबिक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक मोबाइल, 40 हजार रुपए, एआई से बना आइडी कार्ड, गुजरात पुलिस का लोगो, पुलिस बेल्ट, गुजरात पुलिस के बैज, अशोक स्तंभ का सिंबल वाला स्टिकर जब्त किया।

छह माह में शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठे

आरोपी ने बीते छह माह में 20 से ज्यादा युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया। विवाह करने का झांसा देकर उन्हें इमोशनल करके पैसे ऐंठ लिए। उसने तलाकशुदा महिलाओं को भी निशाना बनाया। आरोपी शादी डॉटकॉम, जीवनसाथी, बम्बल, हिंग, पीआरयूई, क्लेरिटी टॉकफोवर जैसी ऑनलाइन डेटिंग व मेट्रीमोनियल एप के जरिए संपर्क करता था। उसने एआई एप से क्राइम ब्रांच साइबर सिक्योरिटी के नाम का पीएसआइ का आइडी कार्ड बनाया। स्टोर से गुजरात पुलिस का लोगो, बेल्ट, बेज, टोपी, मोनोग्राम व अन्य सामान खरीदा। भरोसा जीतने के लिए यह सामान वह अपने साथ रखता था।

नवरंगपुरा और नरोडा थाने में कई केस

आरोपी पर हाल ही में नवरंगपुरा थाने में एक पीडिता ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने खुद को पीएसआइ बताते हुए शादी का झांसा देकर पीडिता से 79 हजार रुपए ऐंठ लिए। नरोडा थाने में भी एक पीडि़ता ने गुरुवार को केस दर्ज कराया, इसमें आरोपी पर 1.74 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

एक साल पहले मुंबई में हो चुका है गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि एक साल पहले आरोपी मुंबई के नालासोपारा थाने में दर्ज बलात्कार एवं नकली पहचान देकर विश्वासघात करने के मामले गिरफ्तार हो चुका है। एक युवती ने डेटिंग एप से संपर्क कर झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी जमानत पर है। उसके बाद इसने अहमदाबाद की नवा वाडज की युवती से इंस्टाग्राम से संपर्क कर 50 हजार ठगे। उसे लेकर गोवा और मुंबई में घूमा। भोपाल और उदयपुर शहर की युवती से भी एप के जरिए संपर्क किया।

ये भी पढ़ें

Udaipur: भीषण गर्मी के बीच तेजी से फैल रहा एडेनो वायरस संक्रमण, गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ वाले मामले बढ़े
Also Read
View All