उदयपुर

ऐसे रहे सजग तो हरा देगें कोरोना को, एक ही दिन में लगे 39255 टीके

ऐसे रहे सजग तो हरा देगें कोरोना को, एक ही दिन में लगे 39255 टीके
less than 1 minute read
Aug 25, 2021
Corona Vaccination Maha Abhiyan
Corona Vaccination Maha Abhiyan

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक ही दिन में 39255 रिकॉर्ड तोड़ टीके लगाए गए। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के 17 केन्द्रों पर कोविशील्ड व 3 केन्द्रों पर कोवेक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज साइट 1, साइट 2 व साइट 3, सेटेलाइट सेक्टर 6, जिला अस्पताल अम्बामाता, यूपीएचसी जगदीश चौक, यूपीएचसी धानमंडी, सिटी डिस्पेंसरी सूरजपोल,यूसीएचसी भुवाणा, यूपीएचसी आयड़, यूपीएचसी मांछला मगरा, यूपीएचसी प्रतापनगर,यूपीएचसी फतहपुरा, यूपीएचसी कृषि मंडी, यूपीएचसी हाउसिंग बोर्ड, अंजुमन स्कूल मुखर्जी चौक तथा यूसीसीआई मादड़ी में कोविशील्ड की दोनों डोज लगाई जाएगी। वहीं अटल सभागार हिरण मगरी सेक्टर 4, यूपीएचसी चित्रकूटनगर व यूपीएचसी भूपालपुरा में कोवेंक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी।
--
सर्वाधिक मावली में तो सब से कम कोटड़ा में लगे
- बडग़ांव - 2254
- भींडर - 3738
- गिर्वा - 2623
- गोगुन्दा- 322
- झाड़ोल-1627
- खेरवाड़ा- 4575
- कोटड़ा-168
- लसाडिय़ा- 965
- मावली- 6884
- ऋषभदेव- 2404
- सलूम्बर- 3924
- सराड़ा- 4939
- उदयपुर शहर- 4832
कुल- 39255
---
सर्वाधिक दिन जब लगे टीके
3 अप्रेल- 30316
11 जून- 64312
3 जुलाई- 31042
13 जुलाई 37189
17 जुलाई- 35823

Published on:
25 Aug 2021 10:10 am