शुक्र है नगर निगम को श्रमिकों की मौत के दो साल बाद सुरक्षा की याद तो आई
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
शहर में सीवरेज कार्य में लगे 4 श्रमिकों की मौत के दो साल बाद नगर निगम को कार्मिकों की सुरक्षा की याद आई। महापौर, उपमहापौर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीवरेज में सफाईकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करते हुए देखा था। उसी समय कार्मिकों को उन्होंने लताडऩे के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए थे। शनिवार को सभी श्रमिकों को उपकरण उपलब्ध करवाए गए। गौरतलब है कि मनवाखेड़ा में दो साल पहले सीवरेज कार्य के दौरान एक साथ चार श्रमिकों की मौत हो गई थी।
--
सेप्टिक टैंक खाली करने, कार्मिकों को प्रशिक्षण
सेप्टिक टैंक खाली करने वाले लाइसेंसधारी ठेकेदार के कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में 4 लाइसेंसधारी ठेकेदार सेप्टिक टैंक खाली करने का कार्य करते हैं, स्वच्छता सर्वेक्षण नियमों के अंतर्गत नगर निगम द्वारा उन्हें कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण देना होता है। इसी निर्देश के अंतर्गत शनिवार को निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी लाइसेंस शुदा ठेकेदार के कर्मचारियों को नगर निगम में सेफ्टी टैंक खाली करने के दौरान अपनाए जाने वाली सुरक्षा की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया।
--
व खाली कराई नहीं लेने दी, मुहीम जारी
ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन द्वारा दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के इस मुहिम मे तत्परता से सहयोग व समर्थन देते हुए निर्धारित समिति द्वारा सभी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया गया। भराई व खाली कराई नहीं देने के साथ ही जहां पैसे लिए वहां पर वापस दिलाया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दामोदर खटोड़, सचिव गोपाल सुथार, उपाध्यक्ष अंकित सांभर सुल्तान, अशोक चावला, सलीम मारवाड़ी, श्रेणिक चंपावत,अभिषेक मेहता व हेमंत सिसोदिया उपस्थित रहे।