उदयपुर

Udaipur Nikay Chunav Result: उदयपुर में BJP की बंपर जीत, 7वां बोर्ड बनाने की ओर; कौन जीता-कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट

उदयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 41 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस को 17 और निर्दलीय को 1 सीट मिली। भाजपा लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाएगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2026, 4:31 PM IST
Udaipur Nagar Nigam Result
मतगणना स्थल पर जीत की सूचना के साथ ही प्रत्याशी शंकर चंदेल को कंधे पर उठाकर जस्ट मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता (पत्रिका फोटो)

Udaipur Nagar Nigam Result: उदयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 17 सीटों पर सफलता मिली। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। इस जीत के साथ उदयपुर नगर निगम में बीजेपी लगातार सातवीं बार अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। बहुमत का आंकड़ा पार होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी खेमे में जश्न शुरू हो गया है। परिणामों ने उदयपुर में भाजपा की मजबूत पकड़ को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।

बताते चलें कि उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी। शुरुआती दौर में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। निगम के सभी 80 वार्डों की मतों की गिनती के लिए 5 अलग-अलग गणना कक्ष बनाए गए थे, जहां अधिकतम 8 टेबल पर तेजी से गिनती चली।

चुनाव के शुरुआती रुझानों और परिणामों में बड़े उलटफेर और कड़े मुकाबले देखने को मिले। महापौर पद के लिए भाजपा के सबसे प्रबल दावेदार प्रमोद सामर ने वार्ड नंबर 51 से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गजेंद्र सिंह को शिकस्त दी। वहीं दूसरी ओर, वार्ड 17 से कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर की पत्नी पूनम कंवर (डॉ. पूनम राठौड़) ने जीत का परचम लहराया है।

उदयपुर नगर निगम परिणाम

कुल सीट 80
भाजपा-53
कांग्रेस-23
निर्दलीय-3
माकपा-1

कानोड़ नगर पालिका परिणाम

कुल सीट 20
कांग्रेस-14
भाजपा-6

भींडर नगर पालिका परिणाम

कुल सीट 25
कांग्रेस-13
भाजपा-12

मावली नगर पालिका परिणाम

कुल सीट 20
कांग्रेस-10
भाजपा-9
निर्दलीय-1

बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रत्याशियों की जीत के बाद की तस्वीर

उदयपुर नगर निगम में जीतने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड नंबरजीतने वाला उम्मीदवारपार्टी
1संजय शर्मा कांग्रेस
2हर्षवर्धन सिंह केलावतकांग्रेस
3अरूण टांककांग्रेस
4स्नेहलता टांक कांग्रेस
5आकाश वागरेचा भाजपा
6अजित सिंह चौधरीकांग्रेस
7शंकर चंदेलकांग्रेस
8रूखसार खानकांग्रेस
9हर्ष पंवारकांग्रेस
10सतीश शर्माभाजपा
11कमलेश बोराणा निर्दलीय
12बाबूलाल नागोरीभाजपा
13रतनबाईभाजपा
14शंकरलाल कसाराभाजपा
15प्रतीक नागरकांग्रेस
16सुमित्रा नागदाभाजपा
17डॉ. पूनम कंवरकांग्रेस
18कुलदीप मेहता बीजेपी
19कुंदन चौहान भाजपा
20साजिद खान कांग्रेस
21राहुल माली कांग्रेस
22हिदायत तुल्लाकांग्रेस
23मनोज साहूभाजपा
24पारस सिंघवीभाजपा
25लोकेश साहूभाजपा
26राजेंद्र परिहारभाजपा
27निधि गोधाभाजपा
28विजय आहुजाभाजपा
29वैभव भंडारी भाजपा
30रोहित मेघवालकांग्रेस
31हीना कोसरकांग्रेस
32राजेंद्र बसिताCPI(M)
33जितिन श्रीमालीभाजपा
34अलका गुर्जर भाजपा
35मीनल कंठालिया बीजेपी
36डिम्पल कुंवर भाजपा
37लक्ष्मी नारायण मेघवालकांग्रेस
38मीना बानूकांग्रेस
39जितेंद्र सिंह शक्तावतभाजपा
40सुमन अग्रवालभाजपा
41सोहनलाल गमेतीभाजपा
42खुशी गमेतीकांग्रेस
43शंकरलाल गमेतीकांग्रेस
44अशीष कोठारी भाजपा
45दिनेश भट्टभाजपा
46तिलक मेनारियाभाजपा
47लता नायकभाजपा
48महेश पुरी गोस्वामीभाजपा
49दीपक नागदाभाजपा
50किरण कुमार जैन बीजेपी
51प्रमोद सामर भाजपा
52तारा सुहालका बीजेपी
53यशवंत आंचलियाभाजपा
54राजेंद्र खगरेजा भाजपा
55विशाखा खवासभाजपा
56प्रदीप विजयवर्गीयभाजपा
57निर्मला पालीवालभाजपा
58अमिता गौड़भाजपा
59सारिका सालवीकांग्रेस
60खुशबू कमल मेहतानिर्दलीय
61इंद्रा डांगीनिर्दलीय
62सविता गमेतीकांग्रेस
63किशोर सिंहभाजपा
64अशोक नागदाभाजपा
65किशन गेमेतीकांग्रेस
66उमेश मनवानी बीजेपी
67निशा सालवीभाजपा
68वंदना प्रजापत भाजपा
69रचना शर्माभाजपा
70वीरेंद्र सिंह सिसोदियाभाजपा
71योगेश कुमावत भाजपा
72नरेश वैष्णवभाजपा
73हितांशी शर्माकांग्रेस
74पंकज बोराणाभाजपा
75महेंद्र सिंह शेखावतभाजपा
76कविता जोशीभाजपा
77दुर्गा लाल गेमेतीभाजपा
78अतुल चंडालियाभाजपा
79बाबूलाल गेमेतीकांग्रेस
80प्रताप सिंह राठौड़भाजपा