उदयपुर

उदयपुर में 1 घंटे में 5 भैंसों की मौत, पशुपालक महिला सदमे में, पिछले साल भी हुआ था ऐसा

उदयपुर जिले के कुराबड़ एरिया में एक घंटे में पांच भैंसों की मौत हो गई। भैंसों की मौत से पूरे एरिया में सनसनी फैल गई। वहीं, महिला पशुपालक की तबीयत भी खराब हो गई।

2 min read
Aug 20, 2025
1 घंटे में 5 भैंसों की मौत (फोटो- पत्रिका)

कुराबड़-बंबोरा (उदयपुर): ग्राम पंचायत सोमाखेड़ा के केड़िया में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। महिला पशुपालक के बाड़े में सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच अचानक पांच भैंसों की मौत हो गई।


पशुपालक गीता बाई पटेल की भैंस और गाय की मौत से परिवार को लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी। बताया कि कुराबड़ के नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. विजयपाल भगोरा मौके पर पहुंचे और तीन सदस्यीय टीम गठित कर पोस्टमॉर्टम करवाया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: सोशल प्लेटफार्म पर दोस्ती… प्रेमजाल में फंसाकर किशोर से यौन शोषण; युवती को 20 साल की सजा


मौका पर्चा तैयार किया

टीम में तीन डॉक्टर शामिल रहे। सहयोगी दल ने भी आवश्यक कार्रवाई की। सोमाखेड़ा हल्के के पटवारी वीना कुहार भी पहुंची और मौका पर्चा तैयार किया। एक साथ एक-एक कर पांच मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीण पहुंचे। हालांकि, इसका कारण पता नहीं चल पाया।


मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमॉर्टम कर सैंपल लिए, जिसकी रिपोर्ट आने पर कारण का पता चल पाएगा। इधर, जगत के निकट वसु में एक किसान की दो गाय की तबीयत खराब होने से मौत हो गई।


पिछले साल भी इसी बाड़े में मरे थे मवेशी


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी इसी माह में महिला पशुपालक के एक साथ तीन मवेशियों की मौत हुई थी। ऐसे में ग्रामीणों में यह चर्चा बनी रही। ग्रामीणों ने पीड़ित महिला पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी को भी घटना की सूचना दी, जिन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। वहीं, उदयपुर डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी ने भी आश्वस्त किया।

ये भी पढ़ें

उदयपुर में सड़कों पर कुत्तों का झुंड…घरों में खौफ, कोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगा डॉग्स के पकड़ने का ब्योरा

Published on:
20 Aug 2025 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर