उदयपुर

हैरान करने वाला खुलासा: उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ लावारिस, अब रिजर्व बैंक ढूंढेगा असली मालिक

पोर्टल की सहायता से 30 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक बार जब आपको पता चल जाए कि आपका लावारिस डिपॉजिट किस बैंक में है तो आप सीधे उस बैंक की वेबसाइट या शाखा से संपर्क कर सकेंगे।

2 min read
Oct 31, 2025
उदयपुर के बैंकों में 101.47 करोड़ लावारिस (पत्रिका फाइल फोटो)

उदयपुर: आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि उदयपुर के बैंकों में करोड़ों रुपए जमा हैं, पर उनके मालिक नहीं मिल रहे। रिजर्व बैंक को करोड़ों रुपयों के वारिसों की तलाश है।


बता दें कि उदयपुर के 30 बैंकों के दो लाख 86 हजार 243 बैंक खातों में 101.47 करोड़ रुपए जमा हैं। अनक्लेम्ड डिपोजिट को सही मालिक तक पहुंचाने के लिए आरबीआई ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में शराब के शौकीनों के लिए खबर, अब मिनटों में पता चलेगा शराब असली है या नकली, जानें कैसे?


इसके तहत शनिवार को भुवाणा में सोलिटेयर रिसोर्ट में एक शिविर होगा। इसमें आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा भी शामिल होंगे। इस दौरान एसबीआई सहित सभी बैंकों, सेबी, बीमा कंपनियों और पेंशन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता ने बताया, जागरुकता के अभाव में या कई बार दुर्घटनावश व्यक्ति अपने बैंक खाते या अन्य संपत्तियों का वारिस घोषित नहीं कर पाता। मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों में अनक्लेम्ड रह जाती है और बैंकों में निष्क्रिय पड़ी रहती है।


इस पैसे को सही वारिसों तक पहुंचाने के लिए आरबीआई ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में उदयपुर में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें अनक्लेम्ड जमा, अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड, अनक्लेम्ड शेयर और म्यूचुअल फंड आदि की जानकारी देने के साथ ही दावा प्रक्रिया के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।


बैंक से भी कर सकेंगे संपर्क


पोर्टल की सहायता से 30 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक बार जब आपको पता चल जाए कि आपका लावारिस डिपॉजिट किस बैंक में है, तो आप सीधे उस बैंक की वेबसाइट या शाखा से संपर्क कर सकेंगे।


बैंक आपको लावारिस जमा पर दावा करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा। दावा करते समय आवश्यक दस्तावेज (पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण और जमा का प्रमाण) प्रस्तुत करने होंगे। जमा राशि वापस पाने के लिए दावा संबंधित बैंक के माध्यम से करना है।


अग्रणी जिला प्रबंधक गुप्ता ने बताया, आरबीआई के यूडीजीएएम (अनक्लेम्ड डिपोजिट्स गेटवे टू एक्सेस इन्फोर्मेशन) पोर्टल की सहायता से कोई भी नागरिक लावारिस जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से भी पता कर सकता है कि किस बैंक में अनक्लेम्ड जमा है।


सबसे पहले यूडीजीएएम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits/#/register पर जाएं। यदि आप पहली बार उपयोग कर रहे हैं, तो आपको मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करना होगा। पहले से पंजीकृत हैं, तो अपने विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें।


इसके बाद अनक्लेम्ड जमा खोज करने के लिए कुछ आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। खाताधारक का नाम, खाताधारक का पैन नंबर, खाताधारक का आधार नंबर, वोटर आईडी या जन्म तिथि अंकित करनी होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी गंभीर बातें, बिल्डिंग खाली कर किया सर्च ऑपरेशन

Published on:
31 Oct 2025 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर