उदयपुर

अलर्ट किया, अब नहीं पहना मास्क तो चलेगा पुलसिया डंडा

अलर्ट किया, अब नहीं पहना मास्क तो चलेगा पुलसिया डंडा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 6:40 AM IST
Corona Update
Corona Update : 14 हज़ार के पार पहुंचा संक्रमण, 24 घंटे में सामने आए 279 पॉजिटिव, 411 की मौत

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
कोरोना का संक्रमण लगातार फैलने के बाद राज्य सरकार द्वारा लगाई गई धारा-144 के बावजूद लोगों के पर्यटक स्थलों पर उमडऩे व सडक़ों पर घूमने पर पुलिस ने सोमवार को अलर्ट जारी कर शहर में रूट मार्च निकाला। पुलिस अब मंगलवार से मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करते हुए उनके विरुद्ध सीधे मुकदमे दर्ज करेगी।कोरोना महामारी से बचने का संदेश देते हुए पुलिस ने शाम चार बजे शहर में वाहन से रूट मार्च किया। एएसपी (शहर) गोपालस्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में सभी उपाधीक्षक व शहर के थानाधिकारी के साथ पुलिस जवानों ने जिला कलक्ट्रेट से रूट मार्च शुरू किया। रूट मार्च देहलीगेट, हाथीपोल, घंटाघर, मुखर्जी चौक, अस्थल मंदिर, सूरजपोल चौराहा, उदियापोल, पारस चौराहा, रेती स्टेंड, हिरणमगरी, सेवाश्रम चौराहा, कुम्हारों का भट्टा, दुर्गानर्सरी चौराहा, शोभागपुरा चौराहा, आर.के. सर्कल, फतहपुरा चौराहा, सुखाडिय़ा सर्कल, चेतक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा, काला किंवाड़ चौराहा, राड़ा जी बावजी चौराहा, महाकाल रोड, मल्लातलाई चौराहा होते हुए पुन: महाकाल होते हुए रानी रोड पर समाप्त हुआ। रूट मार्च में एस्कोर्ट जीप के बाद लेडी पेट्रोलिंग व पुलिस जवानों की टीम कोरोना से बचने के संदेश देते हुए वाहनों पर चल रही थी।
सख्ती कर दर्ज करेंगे मुकदमे
कोरोना महामारी में लागू धारा 144 की पालना व लोगों को सजग करने के लिए शहरभर में रूट मार्च निकाला था। लोगों को अलर्ट करने के बाद अब मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर उन पर सख्ती करते हुए मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
कैलाशचन्द्र बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक

Published on: