19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद में बाइक चालक की चाकू गोदकर हत्या

चार घंटे में राजफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
Bike driver murdered in minor dispute

मामूली विवाद में बाइक चालक की चाकू गोदकर हत्या

उदयपुर. सेमारी. सेमारी थाना क्षेत्र के शक्तावतों का गुड़ा में साइड देने के विवाद में एक बाइक चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 4 घंटे में हत्या का राजफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार शक्तावतों का गुड़ा में भोराई घाटा मोड़ पर बुधवार रात बाइक चालकों का सोमा पुत्र लकमा मीणा से मोटरसाइकिल को साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढऩे पर अज्ञात लोगों ने सोमा मीणा की चाकू से वार कर हत्या कर दी व बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसएचओ मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। मृत युवक का शव सेमारी सीएचसी में रखवाया गया। इस संबंध में उसके रिश्तेदार ने थाने में रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। एसपी कैलाश बिश्नोई के निर्देश पर एएसपी मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी हीरालाल राजक के निर्देशन में श्याम सिंह थानाधिकारी खेरवाड़ा, शैलेन्द्र सिंह थानाधिकारी ऋषभदेव, अनिल विश्नोई थानाधिकारी सराड़ा, कर्मवीर सिंह थानाधिकारी सेमारी की ओर से टीमों का गठन कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर साइबर सेल से कांस्टेबल लोकेश कुमार की सहायता से अनुसंधान कर 4 घंटों में आरोपी रोशनलाल पुत्र लक्ष्मण कलासुआ निवासी सदकड़ी भोपा फला थाना सेमारी व धनेश्वर पुत्र विरम लाल अहारी निवासी खड घोड़ासर थाना सेमारी को डिटेन कर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। आरोपी रोशन मीणा के विरुद्ध पूर्व में राजकार्य में बाधा उप्पन्न करने व जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज है।