
उदयपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए उदयपुर पुलिस ने बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। 111 पुलिस टीमों ने एक ही दिन में एक साथ जिलेभर में 874 स्थानों पर दबिश देकर 298 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी कानून के मामलों में वांछित आरोपियों के साथ स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 73 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर सत्यापन और पूछताछ भी की।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में रविवार को चलाए गए इस अभियान की निगरानी एएसपी उमेश ओझा, एएसपी अंजना सुखवाल और उदयपुर जिले के सभी वृत्ताधिकारियों ने की। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित 111 टीमों में 460 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी कानून सहित संगीन अपराधों में वांछित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 89 स्थायी एक गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया गय तथा सामान्य मामलों में वांछित आय आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत 20 प्रकरण दर्ज कर 11 आरोपियों के गिरफ्तार किया गया। इनमें आबकार अधिनियम के 16 मामलों में सात, आआर्म्स एक्ट के एक मामले में एक तथा जुअ अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार केन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे उन्होंने आमजन से अपराध एक अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
111 पुलिस टीमों की भागीदारी
460 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल
874 स्थानों पर एक साथ दबिश
298 अपराधी व बदमाश हुए गिरफ्तार
89 स्थायी, गिरफ्तारी वारंट निष्पादित
73 हिस्ट्रीशीटरों से की गई पूछताछ
हत्या, जानलेवा हमला और लूट के मामलों के वांछित गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के आरोपी भी पकड़े गए, आबकारी अधिनियम के 16 प्रकरण दर्ज, जुआ अधिनियम के तीन मामलों में कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।