उदयपुर

video : उदयपुर की प्रोमिता के बाल देखेेंगे तो देखते ही रह जाएंगे…अपने 7 फुट बालों के लिए जीता ये खिताब

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
promita tamboli
video : उदयपुर की प्रोमिता के बाल देखेेंगे तो देखते ही रह जाएंगे...अपने 7 फुट बालों के लिए जीता ये खिताब

मधुलिका सिंह/उदयपुर . कोटा के दशहरे मेले में हुई लंबे बालों की प्रतियोगिता में उदयपुर शहर की प्रोमिता ने अपने 7 फीट लंबे एवं खूबसूरत बालों से खिताब जीत लिया। यह खिताब उन्होंने दूसरे साल जीता है। मोती चौहट्टा निवासी प्रोमिता तम्बोली के बाल जो देखता है, वह देखता ही रह जाता है। उनके कद से भी लंबे हैं उनके बाल। कई बार तो लोगों को यकीन नहीं होता कि बाल असली हैं। प्रोमिता पेशे से नेचुरोपैथी की डॉक्टर और योग विशेषज्ञ हैं और उनके पति पंकज बिजनेसमैन हैं। प्रोमिता बताती हैं कि कोटा में उनका पीहर है और उदयपुर में ससुराल। वे कोटा में होने वाले दशहरे मेले में लंबे बाल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेती रही हैं। उन्होंने बताया कि बाल लम्बे होना वंशानुगत है। उनकी मां के भी खूब लम्बे बाल थे। वे अपने बालों की देखभाल दही, मुल्तानी मिट्टी, आंवला-शिकाकाई से करती हैं। वे किसी तरह का शैम्पू व कैमिकल का उपयोग नहीं करती हैं।

Published on:
01 Nov 2018 07:46 pm