उदयपुर

Udaipur: निजी स्कूल में दर्दनाक हादसा, हैंडबॉल का पोल गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

Udaipur School Accident : उदयपुर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सेंट एंथनी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह 12.30 बजे हैंडबॉल का पोल गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा हैंडबॉल ग्राउंड पर खेल रहा था और पोल अचानक बच्चे के सिर पर आ गिरा।

2 min read
Apr 20, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सेंट एंथनी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह 12.30 बजे हैंडबॉल का पोल गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा हैंडबॉल ग्राउंड पर खेल रहा था और पोल अचानक बच्चे के सिर पर आ गिरा। बच्चा गंभीर घायल होकर गिर गया, जिसे शिक्षकों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि तीसरी कक्षा के छात्र आरके पुरम तीतरड़ी निवासी महर्थ राजसिंह (8) पुत्र देवेन्द्र पाल सिंह चौहान की मौत हुई।

ये भी पढ़ें

Rajsamand : टेंट लगाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

बताया गया कि खेलते हुए बच्चा हैंडबॉल के पोल पर लटका तो पोल उसी के ऊपर आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

इस दौरान मुर्दाघर के बाहर परिजनों, रिश्तेदारों की भीड़ जमा रही। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। महर्थ राज सिंह परिवार का इकलौता पुत्र था। पिता देवेन्द्र पाल प्रॉपर्टी व्यवसायी है।

हैंडबॉल का पोल गिरा

एएसआई प्रतापसिंह ने बताया कि बच्चा आरके पुरम तीतरड़ी का रहने वाला था। हादसा करीब 12:30 बजे हुआ। बच्चा हैंडबॉल के पोल पर लटका था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और पोल सीधे बच्चे के सिर पर आकर गिरा। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पहले हो चुकी ये घटनाएं

-करीब दस साल पहले शहर के ही एक निजी स्कूल के मैदान में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान फुटबॉल गोल का पोल गिरा और एक बालिका की मौत हो गई थी।

-गोवर्धन विलास क्षेत्र के जोगी तालाब का सरकारी स्कूल में सितंबर 2023 में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। छत से सीमेंट का स्ट्रक्चर गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder: भाई ने सगी बहन का कुल्हाड़ी से फोड़ा सिर, फसल का हिस्सा देने बुलाया और कर दी हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा
Published on:
20 Apr 2026 06:09 pm
Also Read
View All