पीएचईडी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब दो घंटे तक जलापूर्ति की जाएगी ताकि सभी क्षेत्रों में संतुलित सप्लाई हो सके। विभाग ने लोगों से पानी बचाने की अपील की है और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
उदयपुर. गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट गहराने लगा है। ऊंचाई पर बसे क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में स्मार्ट सिटी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने 25 मई, 2026 से शहर कोट के भीतरी क्षेत्र में एकांतरे (एक दिन छोड़कर) जलापूर्ति लागू करने का निर्णय लिया है।
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार इस व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग का उद्देश्य सीमित जल संसाधनों के बीच सभी क्षेत्रों में संतुलित, पूर्ण दबाव से और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।-
यह आ रही समस्यास्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के 18 वार्ड में कुछ माह पूर्व प्रतिदिन पेयजल सप्लाई शुरू की गई थी। एक घंटे तक होने वाली इस सप्लाई में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी देर बाद सप्लाई आती है और जल्दी बंद हो रही है। कम समय और पूर्ण दबाव से सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में फिर एकांतर दिवस सप्लाई का निर्णय लिया गया। इसके तहत दो घंटे तक पेयजल सप्लाई की जाएगी।
जल संरक्षण की अपील
अधीक्षण अभियंता ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार और मितव्ययता से करें। नागरिकों के सहयोग से ही जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
समस्या पर यहां करें संपर्क
जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0294-2481003 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
ऐसे रहेगी जलापूर्ति व्यवस्था
सम दिवस जलापूर्ति समय सारणी- दोपहर 12 से 2 बजे : सैफी कॉलोनी, किशन पोल क्षेत्र, इंदिरा नगर बीड़ा
- दोपहर 2 से शाम 4 बजे : खांजीपीर, खड़कजी चौक, सालवी कॉलोनी, नूरी चौक, किशन पोल- सुबह 5 से 7 बजे : रावत बुक स्टोर से वुडलैंड, बापू बाजार, मेहताजी की बाड़ी, अस्थल मंदिर, सूरजपोल खटीकवाड़ा।- सुबह 7 से 9 बजे : रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, मुल्ला चौक, आवड़ा चौक, धोली बावड़ी, मंडी की नाल, भोपालवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बंद गली, चौधरी की गली
- शाम 7 से 8.30 बजे : कच्ची बस्ती, माछला मगरा पहाड़ी क्षेत्र- सुबह 5 से 7 बजे : गोगावतवाड़ी, इलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहितजी का खुर्रा, भैरू घाटी, बारी घाट, कुमारवाड़ा, मुखर्जी चौक, इमली चौक, न्यायघरों का मोहल्ला, नाइकवाड़ा, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भूंजा घाटी
- सुबह 7 से 9 बजे : हेलावाड़ी, रावजी का हाटा, पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पीपलेश्वर महादेव, पासवान गली, नजर बाग- सुबह 9 से 11 बजे : करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गंगा गली, सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, डकैतवाड़ी, सुथारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, नाईवाड़ा चौक
- शाम 6 से 8 बजे तक वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, ऊंटों का कारखाना, चिंतामणि घाटी, जड़ियों की ओल, भंडारियों की घाटी, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भेरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमड़ों की सेहरी------
विषम दिवस जलापूर्ति समय सारणी
- दोपहर 3 से शाम 5 बजे : सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदियापोल रोड, कमलावाड़ी - शाम 5 से 7 बजे : मोगरा वाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर
- सुबह 7 से 9 बजे : अमल का काटा, खेरादीवाड़ा, मुखर्जी चौक, कसारों की ओल, टिंबा, घाणेराव घाटी, मेहताजी की खिड़की, मोती चौहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंगटवाड़ी, बापना गली, काजीवाड़ा, मोईदपुरा, नज़म मार्ग- सुबह 9 से 11 बजे : कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, वुडलैंड, बापू बाजार से देहली गेट, गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कांजी का हाटा, पिछोली क्षेत्र
- सुबह 5 से 7 बजे : जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गड़िया देवरा, नाव घाट, पांडूवाड़ी, गणेश घाटी, नानी गली, छोटा भोईवाड़ा, बड़ा भोईवाड़ा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, खार भोईवाड़ा, धींबर भोईवाड़ा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली- शाम 4 से 6 बजे : बिच्छू घाटी, महावतवाड़ी मस्जिद, चित्रकला मार्ग, दशोरा गली, रज़ा चौक, केलवा हाउस
- शाम 6 से 8 बजे : नागा नगरी, हनुमान घाट, नागर वाड़ी, खौड़ी इमली, भींडर की हवेली, बागौर का नोहरा, ब्रह्मपोल, अम्बापोल, जड़ागणेश, अमराई रोड