उदयपुर

अगले 24 घंटों में राजस्‍थान में एक बार फ‍िर पलट सकता है मौसम, मौसम वैज्ञानिकों ने की भविष्‍यवाणी

Udaipur Weather बादलों ने दी राहत, 2.6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
less than 1 minute read
May 10, 2019
udaipur weather
अगले 24 घंटों में राजस्‍थान में एक बार फ‍िर पलट सकता है मौसम, मौसम वैज्ञानिकों ने की भविष्‍यवाणी

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर .udaipur weather शहर के आसमान पर गुरुवार को एक बार फिर हल्के बादल छाए इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जहां 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

शहर में गुरुवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। बादलों के कारण हवाओं में भी कुछ ठंडक रही। इससे लोगों को राहत मिली। दोपहर में भी सूर्य बादलों की ओट से निकलता और छिपता रहा। इससे दिन में भी गर्मी का अहसास कम रहा। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विज्ञानी नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण अगले चौबीस घंटों तक उदयपुर सहित मेवाड़ के अधिकांश भागों पर हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कई-कई हल्की बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के साथ अन्य भागों में अंधड़ के साथ हल्की बरसात हो सकती है।

ऐसे रहा तापमान का उतार-चढ़ाव
तारीख ... अधिकतम ... न्यूनतम

03 मई ... 38.8 ... 27.0
04 मई ... 37.0 ... 26.2

05 मई ... 36.6 ... 22.4
06 मई ... 40.6 ... 27.0

07 मई ... 39.4... 25.0
08 मई ... 39.8... 26.8

09 मई ... 37.2... 23.0

Published on:
10 May 2019 01:48 pm