उदयपुर

ग्रामीण बोले हमारे यहां पढ़ी लिखी महिला तो फिर बाहर से क्यों की नियुक्ति .. विभाग दे जवाब

स्थानीय पढ़ी लिखी महिला होते हुए दूर की महिला को विभाग ने बनाया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
2 min read
Feb 23, 2019
protest
protest

कानोड़. पंचायत समिति लसाडिय़ा की ग्राम पंचायत टेकण की टेकण-2 (पाटलिया) आंगनबाड़ी केन्द्र पर नई नियुक्ति के लिए स्थानीय महिला को प्राथमिकता नहीं देकर अन्य महिला को लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर प्रदर्शन कर स्थानीय को लगाने की मांग की । ग्रामीणोंं ने अंदेशा जताया कि पंचायत प्रशासन व संबंधित अधिकारी की कथित मिलीभगत से स्थानीय महिला को आवेदन जमा कराने की समयावधि से दूर रखकर एक ही महिला का आवेदन स्वीकारते हुए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है रिक्त पद पर स्थानीय महिला को तवज्जो नहीं देकर चार कि.मी. दूर की महिला लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर ऐसा होता है तो विरोध कर अन्य महिला को पदस्थ नहीं होने देंगे। पूर्व पदस्थ कार्यकर्ता सूरज जैन के रिटायर्ड होने के बाद से करीब डेढ़ वर्ष से पद रिक्त चल रहा था। आंगनबाड़ी के करीब 19 बच्चे आशा सहयोगिनी व सहायिका के भरोसे थे ।
नियमानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाने के लिए विभाग व संबधित अधिकारियों की ओर से पंचायत प्रशासन को अवगत करवाते हुए स्थानीय पढ़ी-लिखी इच्छुक महिला के आवदेन लिए जाने थे, लेकिन विभाग ने नियमो को ताक में रख एक ही आवेदन प्राप्त होने की बात कहते हुए सरकारी कर्मचारी की पत्नी को नियुक्ति देने का निर्णय लिया है ,जो नियमो की अवहेलना है । विभाग ने पंचायत की ग्रामसभा में पैनल भेजने की बजाय एक ही नाम पर अनुमोदन मांगा लेकिन ग्राम पंचायत ने स्थाहीय लोगो का विरोध देखते हुए अनुमोदन रोक दिया है । ग्रामीणो ने बताया कि नियुक्ति की जाने वाली महिला का पति सरकारी कर्मचारी (मेलनर्स) है, ऐसे में गरीब महिला को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । स्थानीय कांता मीणा ने भी विभाग को आवेदन किया। उप-सरपंच लच्छीराम , ग्रामीण शंकरलाल, भगवतीलाल , देवा , प्रथा, ऊंकार, खेमा, नारायण, गोता, मनाराम, ऊकारलाल, जगाराम , कालूलाल, लखमा, नारायण लाल, ,खेमराज, वजेराम, अमराराम, लोगर, भैरूलाल सहित ग्रामीणों ने जिला कलक्टर सहित प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फिर से चयन करते हुए स्थानीय महिला को नियुक्ति दी जाए ।

Published on:
23 Feb 2019 04:13 pm