रीवा

उदयपुर के ऋषभदेव में ग्रामीणों ने चढ़ोतरा कर मकानों में लगाई आग, हत्या के आरोपितों के घर ही की अंत्येष्टि

ऋषभदेव के खांड़ागोड कागदर गांव की घटना, चार मकान जले, परिवार घर छोड़ भागे, पुलिस ने दर्ज किए मामले, हत्या में दो भाइयों को लिया हिरासत में

less than 1 minute read
Jul 05, 2017
Feature image

ऋषभदेव थानाक्षेत्र के खांडागोड़ कागदर गांव में एक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपितों के केलूपोश मकान में ही शव अंत्येष्टि करते हुए पर चढ़ोतरा कर आग लगा दी। आग से चार मकानों में रखा घरेलू सामान जल गया। परिवार के सभी सदस्य डर के मारे पहाड़ों पर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। अभी मौके पर माहौल शांत है लेकिन एहतियान पुलिस बल तैनात किया हुआ है। पुलिस हत्या के अलावा चढ़ोतरा व आगजनी का अलग से मामला दर्ज किए। हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि खांडागोड़ कागदर निवासी शंभू पुत्र खेमा मीणा व उसके परिवार के ही रमेश पुत्र धूला व उसके भाई पूनम के साथ चार दिन पहले हेडपम्प की गाड़ी को रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों के बीचबचाव से एक बार मामला शांत किया। रात को रमेश व पूनम व अन्य लोगों के साथ शंभू ने शराब पीने बैठा था, इसी दौरान चार दिन पहले हुए झगड़े की बात को लेकर एक बार फिर सभी उलझे। मामला बढऩे पर आरोपितों ने शंभू के सिर में लठ से वारकर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपित वहां से भाग छूटे। तड़के परिजनों को शव मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी बींजाराम, उपाधीक्षक सौभाग्यसिंह, थानाधिकारी अनिल देवल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को ऋषभदेव चिकित्सालय पहुंचाया। दोपहरबाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Published on:
05 Jul 2017 07:58 pm