उदयपुर

हम ऐसे दौड़ रहे है खतरे की राह…

उदयपुर में संक्रमित सात हजार पार फ्लेग-कोविड.19 - प्रदेश में आठवें स्थान पर
2 min read
Nov 05, 2020
हम ऐसे दौड़ रहे है खतरे की  राह...
हम ऐसे दौड़ रहे है खतरे की राह...

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. उदयपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमित सात हजार पार होने के साथ ही 'हमÓ प्रदेश में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गत माह 16 अक्टूबर को 'हमÓ 6 हजार पार हुए थे, जबकि इसके ठीक 19 वें दिन जिले में एक हजार मरीज और बढ़ गए। खास बात ये है कि हम दो से तीन हजार भी 19 दिन में ही हुए थे।
------

जयपुर पहले व जोधपुर दूसरे पायदान पर है।
- जयपुर- 34679

- जोधपुर-30213
- अलवर- 15563

- बीकानेर-14579
- कोटा-11333

- अजमेर- 10330
- पाली- 7440

- उदयपुर-7003
(बुधवार को विभागीय अपडेट के अनुसार)

------

ऐसे मिलते रहे संक्रमित...
- 1 हजार - 20 जुलाई (1004 )

- 2 हजार - 17 अगस्त (2022)
- 3 हजार - 6 सितम्बर (3030)

- 4 हजार - 26 सितम्बर (4098)
- 5 हजार - 6 अक्टूबर (5118)

- 6 हजार - 16 अक्टूबर (6020)
- 7 हजार- 4 नवम्बर (7003)

-----
पहले हजार रोगी मिले थे 28 दिन में...

- एक हजार से दो हजार 28 दिन में हुए।
- दो से तीन हजार 19 दिन में हुए।

- तीन से चार हजार 20 दिन में हुए।
- चार से पांच हजार 10 दिन में हुए।

- पांच से छह हजार 10 दिन में हुए।
- छह से सात हजार 19 दिन में हुए।

----
पहला केस मिला था दो अप्रेल को

- जिले में पहला कोरोना संक्रमित रोगी दो अपे्रल को सामने आया था, यह रोगी मल्लातलाई निवासी एक किशोर था। इसके बाद लगातार मामले सामने आते गए, हालांकि पहले हजार मामले मार्च और अप्रेल मिलाकर 20 अप्रेल को पूरे हुए थे।
- उदयपुर में ठीक 6 सितम्बर को तीन हजार रोगी सामने आ चुके थे, जबकि इसके दो माह बाद हम उसके दुगुने से एक हजार अधिक हो चुके हैं।

प्रोटोकॉल का करें पालन
लोगों को कोरोना संक्रमण का पूरा ध्यान रखना होगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को इस प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए। समय -समय पर हाथ धोते रहना है।

डॉ. दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ, उदयपुर

Published on:
05 Nov 2020 07:21 am