उदयपुर

उदयपुर में एक डिग्री चढ़ा पारा, बादलों ने जगाई उम्‍मीद लेक‍िन उमस ने किया बेहाल

आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 3:48 PM IST
udaipur weather
उदयपुर में एक डिग्री चढ़ा पारा, बादलों ने जगाई उम्‍मीद लेक‍िन उमस ने किया बेहाल

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार को करीब एक डिग्री चढऩे के साथ ही बादल छाए रहने से उमस ने बेहाल रखा। बादलों से बारिश की उम्मीद की जा रही है, लेकिन वे तरसा कर चले गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवं राजसमंद जिले में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार को क्रमश: 37.5 और 28.4 डिग्री दर्ज किए गए थे। तेज धूप खिलने एवं आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया।


बिजली ने किया बेहाल
शहर में गर्मी एवं उमस के बीच बार-बार गुल होती रही बिजली ने परेशानी को और बढ़ा दी। पुराने शहर में गत कुछ दिनों से रात को बिजली गुल हो रही है। रविवार रात को लगातार तीन घंटे बिजली गुल रही। रात तीन बजे गुल हुई बिजली सुबह छह बजे बहाल हो पाई। मंगलवार सुबह पांच बजे बिजली गुल हुई, जो करीब डेढ़ घंटे के बाद आई। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोग पसीने-पसीने होते रहे।


इधर, बरसी राहत की बूंदें- अंधड़ से हुआ नुकसान

कानोड़ . कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के गांवों मे शाम पांच बजे तेज हवाओ के साथ बारिश हुई। सडक़ों पर पानी बह निकला। बारिश शुरु होने से पहले गुल हुई बिजली घंटों बहाल नहीं हो पाई। तेज हवा व बारिश ने शादी समारोह मे भी खलल डाला । खेरोदा. कस्बे में अंधड़ के साथ 30 मिनट तक कभी तेज व कभी धीरे वर्षा हुई। तेज हवा से कई जगह पेड़ की शाखाएं, बोर्ड होर्डिंग आदि उड़ गए। साथ ही बिजली भी गुल हो गई। खरसाण. क्षेत्र में अंधड़ के साथ आधे घंटे तेज बारिश हुई। सडक़ों पर पानी भर गया। तेज गर्मी के बाद ठंडक हो गई साथ ही मानसून कि पहली बारिष से सभी के चहरे पर खुशी छाई हुई है।

Updated on:
20 Jun 2018, 3:48 PM IST
Published on: