उदयपुर

सिर्फ दिन ही नहीं लेकसिटी की रातें भी लगी सताने, सीजन की सबसे गर्म रही इस रात का इतना रहा तापमान

उदयपुर . यह इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।
2 min read
Jun 07, 2018
summer heat
तेज गर्मी ने लोगों को किया पसीने से तरबतर, जीव छांव का सहारा ढूंढने को मजबूर

उदयपुर . अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट के बावजूद बुधवार को गर्मी से कुछ ज्यादा राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे अधिक दर्ज किया गया। यह तापमान अधिकतम 29 डिग्री के आसपास ही रहा है। इधर शहर में बुधवार दोपहर में तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए इससे गर्मी से कुछ राहत मिली।


धरियावद में पारा 46
धरियावद. क्षेत्र में प्रचंड गर्मी एवं लू का लगातार जारी है। बुधवार सुबह से गर्म हवाओंं ने देेर शाम तक लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर को बाजारों में आवाजाहीं कम रही। वहीं मकानों एवं प्रतिष्ठानों में लगे कूलर, पंखे, एसी भी े बेअसर सबित हुए। आलोक ऋतुु वैधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।

READ MORE: लाइसेंस में शिक्षा की छूट का प्रस्ताव भेजेंगे सरकार को, अनुसूचित क्षेत्र में परिवहन सेवा के लिए बैठक में कई निर्णय
उदयपुर. अनुसूचित क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए बुधवार को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (योजना एवं विकास) की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के वाहन चालकों को लाइसेंस में 8वीं उत्तीर्ण की अनिवार्यता में छूट देने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने तथा ग्राम पंचायत स्तर तक परिवहन सेवा के लिए मार्गों का सर्व करने का निर्णय किया गया। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में हुई बैठक में राजस्थान के साथ गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्यों को जोडऩे वाले निजी मार्गों के संबंध में अंतरराज्यीय समझौते के तहत नवीन आवश्यकताओं के अनुसार सर्वे करते हुए टैक्स फ्री जोन एवं मार्गों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ता व लि ए ग ए।

Published on:
07 Jun 2018 12:30 pm