उदयपुर

WORLD EARTH DAY 2018: विश्व पृथ्वी दिवस पर उदयपुर में जागरुकता रैली का आयोजन, सभी ने ली पृथ्वी संरक्षण की शपथ, देखें वीडियो

उदयपुर. रविवार को जिला पर्यावरण समिति की तरफ से उदयपुर जिले में विश्व पृथ्वी दिवस गुलाबबाग में मनाया गया ।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 1:10 PM IST
WORLD EARTH DAY 2018 rally in udaipur

प्रमोद सोनी / उदयपुर . रविवार को जिला पर्यावरण समिति की तरफ से उदयपुर जिले में विश्व पृथ्वी दिवस गुलाबबाग में मनाया गया । विश्व पृथ्वी दिवस पर गुलाबबाग के सिंह द्वार से स्कूली बच्चों की रैली एवं चेतना रथ यात्रा का शुभारम्भ किया गया । रैली एवं चेतना रथयात्रा को श्री चन्द्र सिंह कोठारी महापौर नगर निगम उदयपुर, श्री रविन्द्र श्रीमाली चेयरमेन नगर विकास प्रन्यास उदयपुर, श्री विष्णुचरण मल्लिक जिला कलक्टर, श्री इन्द्रपाल सिंह मथारु वन संरक्षक उदयपुर ने हरी झण्डी दिखाकर प्रात: 8 बजे रवाना किया।

साथ ही मुख्य अतिथि श्री चन्द्र सिंह कोठारी महापौर नगर निगम उदयपुर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के संबंध में शपथ दिलवाई गई । जिसमें विभाग के अधिकारी श्री ओमप्रकाश उप वन संरक्षक, उदयपुर उत्तर एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य, विभाग के कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। रेली गुलाबबाग के सिंह द्वार से रवाना होकर सुरजपोल, आर. एम. वी. रोड़ होते हुए पुन: गुलाबबाग पहुंची ।

रेली के शुभारम्भ स्थल पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमें बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई । उक्त रैली में रोशन लाल शर्मा पब्लिक स्कूल, मोगरावाड़ी, विजन एकेडमी, आर.एम.वी. रोड़, रेजीडेन्सी गर्ल्स स्कूल, चेेतक सर्कल, राजकीय आवासीय उच्च प्रा. विद्यालय कटारा, खांजीपीर स्कूल किशनपेाल, स्काउट गाइड, सेन्ट ऐन्थोनी स्कूल के लगभग 300 केडेट्स, विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इसके साथ ही फोस्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी इण्टोली की एक चेतना रथ यात्रा गुलाबबाग के सिंहद्वार से शुरु की गई जो उदयपुर जिले में विभिन्न पंचायत समितियों गिर्वा, बडग़ांव, झाड़ौल, कोलीयारी, फलासियां, कोटड़ा, पानरवा, देवला, गोगुन्दा, वल्लभनगर, मावली, में दिनांक 22.04.2018 से 26.04.2018 तक कुल 5 दिवस तक विश्व पृथ्वी दिवस के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करेगी । विशेषकर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों में जागरुकता लायेगी ।

Published on: