उदयपुर

उदयपुर में यहां भाई हुआ भाई की जान का दुश्‍मन, छोटे ने बड़े भाई पर चलाया तीर, परिजनों ने बनाया बंधक

छोटे भाई ने बड़़े़े पर तीर चला द‍िया, पेट में तीर लगने से बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 1:44 PM IST
injured man

फलासिया. पानरवा थाना क्षेत्र के झेर में शुक्रवार दोपहर युवक ने बड़े भाई पर तीर चला दिया। पेट में तीर लगने से बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने ढाई घंटे तक आरोपित को पेड़ से बांधे रखा।

पानरवा थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के झेर निवासी रमेश पुत्र हकरा पारगी शुक्रवार दोपहर घर के पास ही था। उसके छोटे भाई लाला उर्फ लालिया ने रमेश पर तीर चला दिया, जो उसके पेट में घुस गया। पास ही मौजूद परिजनों ने आरोपित लालिया को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। लगभग दो घंटे बाद परिजन घायल रमेश को कोटड़ा अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीधे अस्पताल पहुंची। बड़े भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। इधर, आरोपित गलती से तीर लगने की बात कह रहा था। रमेश के पेट में तीर की भाली घुसी होने से चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया।

पेड़ से लटका मिला तीन दिन पुराना शव

जावरमाइंस. ग्राम पंचायत केवाड़ा खुर्द के बड़ाली गांव के वन क्षेत्र में शुक्रवार को पेड़ से लटका युवक का तीन दिन पुराना शव मिला। चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर कई गांवों के लोग एकत्रित हो गए। थानाधिकारी धनपतङ्क्षसह ने बताया कि बड़ाली पहाड़ी क्षेत्र में 25 से 30 वर्ष उम्र के युवक का शव लटका मिला है। उसने काली पेंट व लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। टी-शर्ट पर भगवान शिव की तस्वीर बनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को एमबी अस्पताल उदयपुर के मुर्दाघर में रखवाया है।

अनियंत्रित ट्रक पलटा

जावरमाइंस. उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित बोरी कुआं मोड़ में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर उदयपुर की ओर से आ रहा ट्रक बोरी कुआं के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। लोगों ने बताया कि ट्रक में माचिस बनाने में उपयोगी लकड़ी थी।

Published on: