उज्जैन

धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर महाकाल आईं प्रसिद्ध एक्ट्रेस, नंदी के कान में कही मन की बात

Jayaprada- एक्ट्रेस जयाप्रदा ने महाकाल की पूजा की, धर्मेंद्र के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

2 min read
Nov 16, 2025
एक्ट्रेस जयाप्रदा ने धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

Jayaprada- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंंद्र बेहद बीमार चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले तो उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्होंने रिकवर किया और अब घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। देश-दुनिया की तरह मध्यप्रदेश में भी धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके प्रशंसक चिंतित हैं। उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए लोग दुआ कर रहे हैं। अन्य प्रशंसकों की तरह धर्मेंद्र के साथ काम कर चुकीं प्रसिद्ध एक्ट्रेस जयाप्रदा भी उनकी तबियत में सुधार की कामना कर रही हैं। इतना ही नहीं, वे यही इच्छा लिए उज्जैन चली आईं और महाकाल की पूजा-अर्चना कर धर्मेंद्र के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रविवार को उज्जैन आईं। वे महाकाल लोक में घूमीं और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाकर महाकाल के दर्शन किए। गुजरे दौर की प्रसिद्ध एक्ट्रेस जयाप्रदा ने महाकाल की विधि विधान से पूजा की। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर महाकाल के समक्ष अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

एक्ट्रेस जयाप्रदा मंदिर में महाकाल के नंदी के समक्ष पहुंची और विधिवत पूजा की। उन्होंने जलाभिषेक भी किया। इसके बाद जयाप्रदा ने परंपरागत रूप से नंदी के कान में अपनी मन की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बीमार चल रहे अभिनेता धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रसिद्ध एक्ट्रेस जयाप्रदा को अपने बीच पाकर महाकाल लोक आए भक्तों ने भी उत्साह जताया। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रशंसकों के अभिवादन का जवाब दिया। महाकाल की पूजा अर्चना के बाद अभिनेत्री जयाप्रदा का महाकाल मंदिर समिति ने सम्मान किया। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

जो भी माथा टेकता है वो खाली हाथ नहीं जाता

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा मीडिया से भी रूबरू हुईं। उन्होंने बताया कि भगवान श्री महाकालेश्वर सबकी झोली भरते हैं। यहां आकर जो भी माथा टेकता है वो खाली हाथ नहीं जाता जयाप्रदा ने महाकाल मंदिर मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां को प्रबंधन भक्तों की सुविधा का बहुत ध्यान रखता है।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Published on:
16 Nov 2025 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर