उज्जैन

वरमाला के बाद मंच से सीधे थाने पहुंच गया दूल्हा…

दुल्हन के पड़ोसी युवक को देखकर भड़का दूल्हा, बारात लेकर वापस लौटा, प्रकरण दर्ज

2 min read
Marriage,Groom,Angry,Ujjain Police,against groom,crime news ujjain,Wedding Stage,

उज्जैन. शादी के स्टेज पर दुल्हन के पड़ोसी युवक को देखकर दूल्हा भड़क गया और उसने वहीं दुल्हन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। घटना के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। इतने में दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। सुबह तक दूल्हा थाने में रहा, लेकिन समझाइश के बाद भी बात नहीं बनी। दूल्हे के अनुसार उसने शादी में जिस युवक को बुलाने तक से मना किया वह परिवार सहित समारोह में था, जिसके चलते वह बारात लेकर वापस लौटा।

पुलिस ने बताया कि रमेशचंद्र राठौड़ निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी की पुत्री का विवाह ईश्वर राठौड़ निवासी बापूनगर से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दूल्हा ईश्वर धूमधाम से बारात लेकर कार्तिक चौक स्थित राठौर समाज धर्मशाला पहुंचा। यहां वरमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ ही देर में यहां वह लड़का अपने परिवार सहित आ गया, जिसे दूल्हे ने दुल्हन पक्ष को नहीं बुलाने को कहा था। लड़के को देख ईश्वर भड़क गया और स्टेज पर ही दुल्हन के साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान दुल्हन के परिजनों सहित शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने ईश्वर और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। काफ ी देर हंगामा करने के बाद ईश्वर बारात लेकर लौट गया।

लड़की पर लगाने लगा आरोप
दुल्हन के पिता रमेशचंद्र महाकाल थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम बताकर ईश्वर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ईश्वर को पकड़कर थाने ले आई। रात भर थाने में रहने के बाद भी दूल्हा बने ईश्वर के तेवर कम नहीं हुए और सुबह वह लड़की पर ही आरोप लगाने लगा। ईश्वर ने चर्चा में बताया कि वह देवास की सुजलोन कंपनी में इंजीनियर है और लड़की की गलती के कारण बारात लौटाकर लाए थे।

शादी के मंडप से दुल्हन के जेवर और रुपए चोरी

उज्जैन. नानाखेड़ा स्थित होटल विक्रमादित्य से शादी के मंडप से जेवर और लिफाफो से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में दुल्हन को फेरे और पूजा पाठ के दौरान दिए जाने वाले जेवर रखे थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। नीलगंगा थाने के एसआई पीके राय ने बताया कि विद्यापति नगर निवासी सोमेंद्र पिता रोशनलाल माथुर के बेटे अर्पित की शादी ताल निवासी अनुजा से तय हुई थी। २९ नवंबर को होटल विक्रमादित्य में रिसेप्शन और मंडप का कार्यक्रम में संपन्न किया गया। देर रात को रिसेप्शन खत्म होने के बाद रात करीब २ बजे बाद फेरे होने वाले थे, जिसके चलते सभी रिश्तेदार एकत्रित हो रहे थे। इतने में सोमेंद्र लिफाफे से भरा बैग मंडप के समीप रखकर किसी काम से चले गए। वापस लौटे तो बैग नहीं था। बैग में फेरे के बाद दुल्हन को पहनाया जाने वाले मंगलसूत्र सहित दूल्हा दुल्हन को दिए जाने वाले सोने-चांदी के जेवर थे। इसके अलावा रिसेप्शन में आए लिफाफे भी रखे थे। घटना के बाद पीडि़त ने थाने में शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।

बच्चा गिरोह पर शक
एसआई ने बताया कि चोरी में होटल इंपीरियल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बच्चा गिरोह पर शंका है। बीते १५ दिन के भीतर इंदौर रोड पर आयोजित शादी समारोह इस बच्चा गिरोह के निशाने पर थे। गैंग सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें

सो रही किशोरी का मुंह दबाकर ले गया, बंधक बनाकर की ज्यादती
Published on:
05 Dec 2017 01:13 pm
Also Read
View All