11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सो रही किशोरी का मुंह दबाकर ले गया, बंधक बनाकर की ज्यादती

15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
patrika

rape,kidnap,accused,ujjain news,Ujjain Police,crime case in ujjain,

उज्जैन. उन्हेल रोड पर स्थित ग्राम सोडंग में 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी इसी दौरान आरोपी ने उसे मुंह दबाकर उठा लिया और थोड़ी दूर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। इस मामले में पुलिस ने रात 4.30 बजे आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।


बडऩगर रोड स्थित ग्राम सोड़ंग निवासी 15 वर्षीय किशोरी 2 दिसंबर की रात 11 बजे के लगभग घर के बाहर बरामदे में सो रही थी इसी दौरान सुनील पिता भेरुलाल वहां पर पहुंचा और उसने किशोरी का मुंह दबाया और उसके बाद उसे जबरन घर से कुछ दूरी पर ले गया। जहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी वापस घर आई और उसने यह बात अपने परिवार के लोगों को बताई। जिस पर परिवार के लोग किशोरी को लेकर रात 2 बजे थाने पर पहुंचे। इस दौरान किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376ए,506 भादवि एवं पास्को अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

छठी में पढ़ती है पीडि़ता
पीडि़ता छठी कक्षा में पढ़ती है। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे, जबकि पीडि़ता बाहर बरामदे में सोई थी। इसी का फायदा आरोपी ने बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील मजदूरी करता है। घटना के बाद से वह फरार है। उसके रिश्तेदारों के यहां टीम भेजी गई है। अन्य थानों में भी सूचना दी गई है।

एक सप्ताह में तीसरी वारदात
ज्यादती की बीते एक सप्ताह में ये तीसरी वारदात है। इससे पूर्व गोलामंडी निवासी महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। फिर त्रिवेणी हिल्स निवासी युवती ने शुजालपुर निवासी युवक के खिलाफ शिकायत की थी। शनिवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया।

सवारी बैठाने के विवाद में पीटा
उज्जैन. महाकाल मंदिर निर्गम द्वार पर ऑटो चालकों में मारपीट हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कोट मोहल्ला निवासी कृष्णा पिता चरणदास बैरागी के साथ नीलगंगा मल्टी निवासी टल्लू और पवन ने मारपीट कर दी। दोनों में सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज टल्लू और पवन ने कृष्णा के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कृष्णा ने थाने में शिकायत की। दोनों आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

हफ्ता वसूली के लिए किया था युवक पर चाकू से हमला
उज्जैन. शनिवार को सिंधी कॉलोनी चौराहे पर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। हफ्ता वसूली के लिए युवक पर हमला किया गया था। बागपुरा निवासी विशाल पिता रामअवतार ललावत को सिंधी कॉलोनी चौराहे पर दो युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। नीलगंगा थाना रविवार सुबह घायल के बयान लिए गए। घायल ने बताया कि बागपुरा निवासी रौनक पिता मनोहर और रोहित पिता प्रकाश मेहर ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया।